फिर विवादों में मंत्री: बच्चों के चरित्र पर कही ये चौंकाने वाली बात; पूर्व मंत्री बोले- भेरू हो गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, वैष्णव विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने ऐसा उदाहरण दिया, जिस पर सियासत गरमा गई है।
बच्चों का चरित्र निर्माण पर कही ये बात
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि केवल अच्छी शिक्षा नीति बना लेने से बच्चों का चरित्र निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर घर का वातावरण ऐसा है कि पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री हो और ठेकेदार बच्चे को कपड़े दिलाने ले जाए तो फिर चरित्र निर्माण कैसे होगा?” उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई।
भाजपा मंत्री के बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “कैलाश भेरू हो गया है। बाप मिल मजदूर था और बेटा विदेश में पढ़ा। इनका चरित्र कैसा होगा?” वर्मा के इस बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
शिक्षा के साथ घर का माहौल भी महत्वपूर्ण
अपने संबोधन में मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि बच्चा स्कूल में केवल 4 घंटे रहता है, जबकि घर में 20 घंटे का समय बिताता है, अगर घर का माहौल गलत होगा तो स्कूल की शिक्षा का कोई असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी एक सिलेबस होना चाहिए, ताकि घर का वातावरण संस्कारयुक्त बने। उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज इंजीनियर, डॉक्टर और प्रोफेशनल बनाने की बात तो होती है, लेकिन चरित्रवान और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने की चर्चा कम होती है।
10 दिन के अवकाश के बाद फिर सक्रिय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पारिवारिक कारणों से 10 दिन के अवकाश पर थे, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब वे फिर सक्रिय हो गए हैं और गुरुवार को एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को लेकर बैठक भी ली।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!