खबर
Top News

धानगली में आधी रात नशेड़ी गुंडों का ‘ऑन कैमरा’ आतंक: गाड़ियां फोड़ीं, दुकान तोड़ी; गैस भट्‌ठी चुराते कैमरे में कैद, आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 7:57 pm
शेयर करें:
धानगली में आधी रात नशेड़ी गुंडों का ‘ऑन कैमरा’ आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले सराफा थाना क्षेत्र की धानगली मंगलवार देर रात बदमाशों के आतंक से थम गई। दो बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने आधी रात गलियों में खुलेआम गुंडागर्दी की।

बदमाशों ने पहले खड़ी गाड़ियों पर हमला बोला, वाहनों को सड़क पर गिराया, ट्यूबलाइटें फोड़ीं और कारों पर लातें बरसाईं। इसके बाद एक चाय दुकान का ताला तोड़कर गैस भट्टी चोरी कर ली। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना परसो देर रात करीब 2:45 बजे की है। धानगली निवासी और पार्षद योगेश गेंदर ने बताया कि छह युवक दोपहिया वाहनों पर इलाके में पहुंचे थे। सभी युवक नशे में दिखाई दे रहे थे। आते ही उन्होंने गली में खड़े वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि करीब 15 मिनट तक लगातार उत्पात मचाते रहे । इसके बाद बदमाश गलियों से होते हुए एक चाय दुकान के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखी गैस भट्टी चोरी कर ली।

इस दौरान एक बदमाश की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसने कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि, तब तक उनकी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थीं। घटना का खुलासा होने के बाद इलाके के रहवासियों में दहशत का माहौल है।

लोगों का कहना है कि यदि उस समय किसी ने विरोध किया होता तो बदमाश जानलेवा हमला भी कर सकते थे। रहवासियों ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सराफा जैसे संवेदनशील इलाके में बदमाशों का इतने लंबे समय तक खुलेआम उत्पात मचाना पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

चाय दुकान संचालकों की शिकायत पर केस, फिर गिरफ्तार
इधर, मामले में चाय दुकान संचालक की शिकायत पर सराफा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इलाके के लोगों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सबक सिखाया जाए, ताकि दोबारा कोई बदमाश शहर की सड़कों पर आतंक फैलाने की हिम्मत न कर सके।

संबंधित समाचार

हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

7 minutes ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

11 minutes ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

37 minutes ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 1 hour ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 2 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 20 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 20 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 20 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 20 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 20 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 20 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 20 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!