यात्रियों की कमी से जूझ रही मेट्रो: संचालन समय घटाया गया; अब सिर्फ 25 मिनट चलेगी ट्रेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो को उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब रविवार 11 जनवरी से इंदौर मेट्रो का संचालन केवल एक फेरे तक सीमित कर दिया गया है। शेष समय में मेट्रो ट्रेनों का उपयोग मालवीय नगर तक ट्रायल रन के लिए किया जाएगा।
ट्रायल रन पर फोकस
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन गांधी नगर से मालवीय नगर तक कुल 16 मेट्रो स्टेशनों के बीच मार्च 2026 से पूर्ण संचालन शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में मार्च महीने में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) द्वारा सुपर कॉरिडोर के एससी-3 स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक ट्रैक परीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इंदौर मेट्रो का आम नागरिकों के लिए व्यावसायिक संचालन 31 मई 2025 से शुरू हुआ था। फिलहाल मेट्रो केवल 5 स्टेशनों के बीच लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है।
16 स्टेशनों पर निर्माण और कमीशनिंग तेज
इंदौर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया कि गांधी नगर से मालवीय नगर तक सभी 16 स्टेशनों पर निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करने के लिए परीक्षण और कमीशनिंग प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि एकीकृत परीक्षण अब अंतिम चरण में है। प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत मालवीय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन तक ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं और जल्द ही पूरे कॉरिडोर पर व्यापक परीक्षण किया जाएगा।
अब सिर्फ 25 मिनट का होगा मेट्रो संचालन
मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक यह फैसला पूरे प्राथमिकता कॉरिडोर पर जल्द से जल्द आम जनता के लिए मेट्रो सेवा शुरू करने के उद्देश्य से लिया गया है। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत संशोधित संचालन समय-सारणी 11 जनवरी से लागू कर दी गई है।
नई व्यवस्था के अनुसार
मेट्रो सिर्फ एक फेरे में संचालित होगी। कुल परिचालन समय महज 25 मिनट रहेगा।
संशोधित समय-सारणी
गांधी नगर स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 3:00 बजे
सुपर कॉरिडोर-03 स्टेशन से प्रस्थान: दोपहर 3:25 बजे
प्रबंधन का मानना
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सीमित संचालन से ट्रायल रन और तकनीकी परीक्षण में तेजी आएगी, जिससे आने वाले समय में पूरे कॉरिडोर पर सुरक्षित मेट्रो सेवा शुरू की जा सकेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!