खबर
Top News

प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब: संसदीय समिति में उठे सवाल; सांसद बोले- जुकरबर्ग मांगें माफी

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 11:03 pm
शेयर करें:
प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए जाने का मुद्दा संसदीय स्थायी समिति की बैठक में गरमा गया। सांसदों ने मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा कि प्रधानमंत्री का वीडियो किस आधार पर हटाया गया, फैसला किस स्तर पर लिया गया और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मामले में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

मेटा के प्रतिनिधियों ने जताया खेद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा के प्रतिनिधियों ने बैठक में वीडियो हटाए जाने पर खेद जताया और औपचारिक रूप से माफी मांगने की बात कही। इस पर भाजपा के एक सांसद ने कहा कि केवल माफी पर्याप्त नहीं है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जवाबदेही तय कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

‘सेफ हार्बर’ की समीक्षा की चेतावनी
बैठक के बाद निशिकांत दुबे ने कहा कि यदि मेटा की ओर से संतोषजनक जवाब और माफी नहीं आती है तो सोशल मीडिया कंपनियों को मिलने वाले ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण की समीक्षा की जा सकती है। इस कानूनी संरक्षण के तहत निर्धारित शर्तों का पालन करने वाले ऑनलाइन मध्यस्थ कुछ परिस्थितियों में यूजर्स के पोस्ट किए कंटेंट के लिए सीधे जिम्मेदार नहीं माने जाते।

विपक्ष बोला- सरकार की आलोचना देश-विरोध नहीं
बैठक में विपक्षी सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना या सरकार-विरोधी विचारों को देश-विरोधी गतिविधि नहीं माना जाना चाहिए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकतांत्रिक बहस और असहमति के लिए जगह बनी रहनी चाहिए।

हालांकि, समिति के सदस्यों ने बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सोशल मीडिया कंपनियों से तत्काल और सख्त कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

संबंधित समाचार

बाइक को कट मारा तो हुआ शराब तस्करी का खुलासा
Top News

बाइक को कट मारा तो हुआ शराब तस्करी का खुलासा:कार में भर रखी थीं 40 से ज्यादा पेटियां; चालक गाड़ी छोड़ भागा

13 minutes ago
नकली नोटों का बड़ा खेल
Top News

नकली नोटों का बड़ा खेल:1.13 करोड़ के बदले 45 करोड़ की जाली करेंसी का सौदा; रकम लेकर आरोपी फरार

25 minutes ago
चोरी की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट
Top News

चोरी की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट:दो आरोपियों को ‘ट्रिपल सजा’; राजीनामे के बाद भी दोषी, तीन महीने में फैसला

36 minutes ago
प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा
Top News

प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा:दोनों को बांधकर हाईवे पर घुमाया; पति-देवर ने पीटा, भीड़ बोली- बारात निकाल रहे

about 1 hour ago
फर्जी बैंक लेटर दिखाकर 10.87 लाख हड़पे
Top News

फर्जी बैंक लेटर दिखाकर 10.87 लाख हड़पे:एक करोड़ का लोन दिलाने का दिया झांसा; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
पांच साल पुराने हत्याकांड के सभी आरोपी बरी
Top News

पांच साल पुराने हत्याकांड के सभी आरोपी बरी:कोर्ट ने कहा- गंभीर संदेह भी सजा का आधार नहीं; अभियोजन नहीं जोड़ सका सबूतों की कड़ी

about 2 hours ago
उपचुनाव की हार से भाजपा में सियासी हलचल
Top News

उपचुनाव की हार से भाजपा में सियासी हलचल:सीएम बोले- जनता का फैसला स्वीकार; नरोत्तम ने कहा- मेरा पटाक्षेप

about 2 hours ago
लीक गैस पाइपलाइन बनी आग का गोला
Top News

लीक गैस पाइपलाइन बनी आग का गोला:जलती बीड़ी-सिगरेट से भड़कने की आशंका; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
ग्लासगो में भारत का जलवा
Top News

ग्लासगो में भारत का जलवा:तिरंगा; आतिशबाजी और भारतीय संस्कृति से सजी क्लोजिंग सेरेमनी, अहमदाबाद 2030 की दिखी झलक

about 3 hours ago
आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में
Top News

आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में:बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर मिला मौका

about 3 hours ago
खजाने की तलाश में जंगल खोद रही भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
Top News

खजाने की तलाश में जंगल खोद रही भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव:पांच आरोपी नामजद; प्रधान आरक्षक घायल

about 3 hours ago
कर्मचारी ने केले से भरा ठेला पलटाया
Top News

कर्मचारी ने केले से भरा ठेला पलटाया:परिवार समेत सड़क पर बैठा व्यापारी; बोला- कमा कर खाने नहीं दे रहे, हमें जहर दे दो

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे पर वार-पलटवार
Top News

उपचुनाव के नतीजे पर वार-पलटवार:पटवारी बोले- ‘2028 के बदलाव का शंखनाद’; मुख्यमंत्री बोले- हमारे 1700 वोट बढ़े

about 4 hours ago
चढ़ावा चोरी और छात्रों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा
Top News

चढ़ावा चोरी और छात्रों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा:सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास; अब सीजेआई समेत 38 जज होंगे

about 4 hours ago
खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या
Top News

खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या:पत्थर-पैवर ब्लॉक से सिर कुचला; सीसीटीवी से हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, 3 फरार

about 5 hours ago
पूर्व जज पहुंचीं हाईकोर्ट
Top News

पूर्व जज पहुंचीं हाईकोर्ट:ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी जमानत; 11 अगस्त को सीबीआई पेश करेगी चार्जशीट

about 5 hours ago
कांग्रेस नेताओं की ‘जूतमपैजार’ पर मंत्री का तंज
Indore

कांग्रेस नेताओं की ‘जूतमपैजार’ पर मंत्री का तंज:बोले- अपने नेता को जूते लगाने वाला ही परफेक्ट; भाजपा ने कहा- पटवारी के घर हेलमेट पहनकर जाएं

about 5 hours ago
पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने मांगा इंसाफ
Top News

पति की संदिग्ध मौत पर पत्नी ने मांगा इंसाफ:बच्चों संग एसपी ऑफिस पहुंची; हत्या का केस दर्ज करने की मांग

about 5 hours ago
चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज
Top News

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज:महाकाल में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चांदी की पालकी में निकले बाबा

about 6 hours ago
कांग्रेस की जीत पर शहर में जश्न का माहौल
Top News

कांग्रेस की जीत पर शहर में जश्न का माहौल:ढोल-नगाड़ों पर झूमे कार्यकर्ता; बांटी मिठाइयां, बोले- जनता ने बदलाव पर लगाई मुहर

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!