मेडिकल कॉलेज सुसाइड मामला: बेटे की मौत को लेकर पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ग्वालियर के एमबीबीएस छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल की आत्महत्या ने सभी को हिला दिया है। वहीं परिजनों के सनसनीखेज आरोपों ने कॉलेज प्रशासन की 'एंटी-रैगिंग' दावों की पोल खोल दी है।
सीनियरों का टॉर्चर: खौफनाक थे हॉस्टल के नियम
मृतक के पिता पंकज अग्रवाल के अनुसार, अंतरिक्ष पिछले तीन महीनों से भयंकर बुलिंग और रैगिंग का शिकार था। परिजनों ने प्रताड़ना की जो दास्तान सुनाई है, वह चौंका देने वाली है।
अपमानजनक मेस कल्चर
सीनियरों के सामने जूनियर छात्रों को कुर्सी-मेज पर बैठने की मनाही थी, अंतरिक्ष को घंटों खड़े होकर भोजन करना पड़ता था।
दरवाजा बंद करना मना
हॉस्टल में रात को कमरे का दरवाजा बंद करना मना था और दिन में बार-बार यूनिफॉर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता था।
मानसिक प्रताड़ना
अंतरिक्ष जब भी घर आता, सीनियरों के डर से रो पड़ता था, लेकिन किसी का नाम बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था।
मौत से पहले खरीदा था नया मोबाइल
जांच में एक अजीब पहलू सामने आया है। अंतरिक्ष ने 31 जनवरी को नया मोबाइल खरीदा और 1 फरवरी को दोस्तों को पार्टी दी।
2 फरवरी की सुबह उसने सामान्य आवाज में पिता से मेस की फीस मांगी और उसी रात उसने फांसी लगा ली। क्या यह सब किसी बड़े दबाव को छिपाने की कोशिश थी?
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
इंदौर पुलिस ने अंतरिक्ष के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया चैट्स की बारीकी से जांच की जा रही है।
वहीं, कॉलेज डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने जांच के लिए दो समितियां बनाई हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 में भी इसी कॉलेज के खिलाफ यूजीसी (UGC) को रैगिंग की शिकायतें मिली थीं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!