सीट के नीचे छिपा रखी थी 26 लाख की एमडी ड्रग्स: सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

259 ग्राम मादक पदार्थ और बाइक जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो लाइन के पिलर नंबर 205-206 के पास क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदसौर जिले के सीतामऊ निवासी मोहम्मद अल्तमस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी होंडा शाइन बाइक की सीट के नीचे पेट्रोल टंकी के पास 259 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला। जिसकी कीमत करीब 25.90 लाख रुपए बताई जा रही हैं।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 21 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की होंडा शाइन से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अल्तमस और सीतामऊ मंदसौर का निवासी बताया। पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली तो सीट के नीचे पेट्रोल टंकी के पास पॉलीथिन में 259 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली, जिसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और खेती-किसानी करता है। हालांकि, पूछताछ में पुलिस आरोपी से एमडी ड्रग्स के स्रोत और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इस साल 57 केस, 122 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 2.81703 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई। मादक पदार्थ और वाहनों सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए बताई गई है।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!