खबर
Top News

बड़ा खुलासा: पार्टी कल्चर की चमक में एमडी ड्रग्स की तस्करी; लड़कियां बनीं ढाल, गोवा से दिल्ली तक फैला नशे का नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जनवरी 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट अखबार ने अपनी पैनी कलम से जिस हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोली थीं, अब उसी कड़ी में पुलिस की कार्रवाई ने सनसनीखेज सच सामने ला दिया है।

अबान शकील गिरोह मुंबई-दिल्ली तक सक्रिय
पार्टी, इवेंट मैनेजमेंट और लग्जरी लाइफस्टाइल की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाला अबान शकील गिरोह गोवा, इंदौर, भोपाल, मुंबई और दिल्ली तक सक्रिय था।

पुलिस जांच में साफ हुआ है कि अबान शकील और उसका साथी बाबा उर्फ वैभव शर्मा जानबूझकर युवतियों को पैडलर के तौर पर इस्तेमाल करते थे, क्योंकि उन पर शक कम होता था।

फ्री खुराक का लालच
मोटे कमीशन और ड्रग्स की फ्री खुराक का लालच देकर उन्हें तस्करी में उतारा गया। पूरे मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने पार्टी कल्चर के पीछे चल रहे नशे के खेल का खुलासा कर चुका था।

जांच में सामने आया कि बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर बड़ी-बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज करते थे।

एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए
इन पार्टियों की एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए रखी जाती थी। अंदर रईसजादों को एमडी ड्रग्स परोसी जाती थी और धीरे-धीरे उन्हें नशे का आदी बनाया जाता था।

नशे का संगठित कारोबार
स्कूल, क्रिकेट अकादमी और इवेंट मैनेजमेंट जैसे इज्जतदार कवर के पीछे नशे का संगठित कारोबार चल रहा है। पुलिस जांच में वही तस्वीर अब साफ हो गई है। गिरोह के चार से पांच राज्यों में नेटवर्क फैले होने की पुष्टि हुई है।

10 हजार रुपए प्रति ग्राम, पब-बार बने अड्डे
पूछताछ में आरोपी बाबा शर्मा ने खुलासा किया कि गोवा सहित कई राज्यों के पब, बार और क्लबों में 10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से एमडी सप्लाई की जाती थी।

अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश
अब पुलिस सप्लाई चेन और अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कनाड़िया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिना नंबर की इको स्पोर्ट्स, थार और एक एसयूवी जब्त की है।

क्रिकेट एसोसिएशन से भी बाहर
ड्रग तस्करी में नाम आने के बाद भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (BDCA) ने अबान शकील को अपनी सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।

कोहेफिजा की करोड़ों की कोठी, लग्जरी कारें और हाई-प्रोफाइल पार्टियां सब अब जांच के दायरे में हैं।

खुलासा फर्स्ट ने किया आगाह
खुलासा फर्स्ट पहले ही आगाह कर चुका था कि पार्टी कल्चर के नाम पर युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलने वाला यह खेल शहर और प्रदेश के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

अब पुलिस की कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि इस नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

28 minutes ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

28 minutes ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

40 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 1 hour ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 1 hour ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 1 hour ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 1 hour ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 1 hour ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 2 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 2 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 2 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!