खबर
Top News

एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: 300 किलो से ज्यादा केमिकल और उपकरण जब्त; आरोपी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 11:56 am
शेयर करें:
एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव के पास जंगल में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और उपकरण मिले हैं।

300 किलो से अधिक संदिग्ध केमिकल बरामद
सूत्रों के मुताबिक, मौके से 300 किलो से अधिक संदिग्ध केमिकल बरामद किया गया है। हालांकि, केमिकल की प्रकृति और मात्रा को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

कई थानों की पुलिस ने जंगल में की घेराबंदी
पुलिस को मानपुरा गांव के पास जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कई थानों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार
कार्रवाई की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालित करने वाले संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

ड्रग्स बनने से पहले ही पुलिस ने पकड़ा सेटअप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस यूनिट में बड़े स्तर पर एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी। पुलिस का दावा है कि उत्पादन शुरू होने और नशे की खेप बाजार तक पहुंचने से पहले ही इस सेटअप का पता लगा लिया गया।

मास्टरमाइंड और नेटवर्क की तलाश
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जंगल में ड्रग्स बनाने का सेटअप किसने तैयार किया और इसके पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है। बरामद वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही केमिकल कहां से मंगाया गया, तैयार ड्रग्स की सप्लाई कहां होनी थी और गिरोह का नेटवर्क किन राज्यों तक फैला है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 1 hour ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 2 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 2 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 2 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 2 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 2 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 3 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 3 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 3 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 3 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 3 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!