एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: करोड़ों का नशा और केमिकल बरामद; 4 तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रीवा।
पुलिस ने जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में संचालित इस फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आईजी और एसपी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन और रीवा एसपी एसके जैन के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिझौली गांव में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
करोड़ों की एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तैयार एमडी ड्रग्स, भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ (केमिकल), एसिड, ड्रग्स बनाने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चारपहिया वाहन भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।
चार आरोपी गिरफ्तार, रीवा से मुंबई तक फैला था नेटवर्क
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन सिंह, अशोक गुप्ता, पीकचन्द्र यादव, ऋषभ सेन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि बिझौली में तैयार की जा रही एमडी ड्रग्स की सप्लाई रीवा से लेकर मुंबई तक की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायरों और खरीदारों की पहचान में जुटी है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!