एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: खेत के बीच बना रहे थे नशा; 14 करोड़ का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नई आबादी थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स निर्माण के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। ग्राम बाजखेड़ी के पास खेतों के बीच बने एक कमरेनुमा मकान में संचालित की जा रही ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 14 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है।
14 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद
कार्रवाई के दौरान बरामद की गई एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
योजनाबद्ध तरीके से दी दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनसान क्षेत्र में स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक मादक पदार्थ तैयार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में तैयार ड्रग्स और निर्माण से जुड़े अन्य साक्ष्य मिले हैं।
कई जगह किया जाता था सप्लाई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहर से रासायनिक सामग्री मंगवाकर खेत में ही एमडी ड्रग्स तैयार करते थे। इसके बाद तैयार माल को मंदसौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में सप्लाई किया जाता था।
इनकी रही भूमिका
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार के तार किन-किन क्षेत्रों तक फैले हुए हैं और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। इस कार्रवाई में नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, उप निरीक्षक विकास गहलोत, शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।
जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा
अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!