रैगिंग से परेशान एमसीए के छात्र ने लगाई फांसी: एक की संदिग्ध मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एमसीए के छात्र, एक युवा वकील और एमपी ऑनलाइन संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के तीनों मामलों में कारणों की पड़ताल कर रही है।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर निवासी 20 वर्षीय राजकुमार को भाई हरदयाल बेसुध हालत में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदयाल के मुताबिक घर लौटने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।
पड़ोसियों की मदद से तोड़ा तो राजकुमार फंदे पर लटका मिला। वारंगल में एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार का कहना है कॉलेज में सीनियर छात्रों की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण उसे कुछ दिन पहले बुला लिया था। परिजनों का मानना है इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया।
उधर पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में 27 वर्षीय आदर्श ने भी फांसी लगा ली। कजिन सिद्धार्थ उसे लेकर अस्पताल पहुंचता तब तक मौत हो चुकी थी। आदर्श वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था। मां माया सोलंकी स्कूल टीचर होने के साथ टिफिन सेंटर चलाती हैं। इकलौता बेटा था।
फिलहाल वजह स्पष्ट नहीं है। इसी तरह आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी निवासी 45 वर्षीय गजेंद्र ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया घर के नीचे एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालित करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी और संतान नहीं थी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अधेड़ की हो गई मौत
सदर बाजार थाना क्षेत्र के अहिल्या पलटन निवासी 55 वर्षीय अरुण को परिजन बेसुध हालत में लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!