MBBS छात्रा की मौत: बाथरूम में मिला शव; 4 महीने पहले लिया था एडमिशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके हॉस्टल कमरे के बाथरूम में पड़ा मिला। पास ही एक खाली एसिड की बोतल भी मिली है।
फर्स्ट ईयर की छात्रा थी रोशनी
जानकारी के अनुसार, रोशनी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी, सुबह समय पर कॉलेज के लिए बाहर नहीं निकली।
फोन कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला
तब साथ पढ़ने वाले छात्रों ने कई बार आवाज लगाई और फोन कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीजी हॉस्टल के गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड ने कमरे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहाँ रोशनी पड़ी मिली।
तत्काल अस्पताल ले जाया गया
छात्रा को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
आलीराजपुर की रहने वाली थी छात्रा
रोशनी, आलीराजपुर की रहने वाली थी और पिछले हफ्ते ही भोपाल लौटकर हॉस्टल में रहने लगी थी। साथी छात्रों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और शांत स्वभाव की थी।
डीन का बयान
गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि रोशनी के मोबाइल में परिवार को भेजे गए मैसेज से पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मेहनत के बावजूद वह विषय ठीक से समझ नहीं पा रही थी।
पोस्टमॉर्टम और जांच
रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के मसूरी स्थित मॉर्चुरी भेज दिया गया है। कोहेफिजा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!