एमबीए छात्रा का हत्यारा मुंबई में गिरफ्तार: आरोपी के परिजन मंदसौर से आए इंदौर; होंगे कथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

ज्यादती का वीडियो बनाने के बाद सहपाठी छात्र ने की थी हत्या
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी ने कल चार दिन से लापता एमबीए की छात्रा का नग्न शव बरामद किया था। छात्रा की हत्या दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। मामले में फरार आरोपी सहपाठी छात्र को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मंदसौर से उसके परिजन भी इंदौर आ चुके हैं।
पुलिस आज उसके परिजन के कथन लेगी। इधर, द्वारकापुरी पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी लेने मुंबई पहुंच चुकी है, जो शाम को उसे लेकर इंदौर आ जाएगी। अफसरों का कहना है कि आरोपी के इंदौर आने पर पूछताछ के बाद हत्या का कारण और घटनाक्रम सामने आएगा। वहीं आज छात्रा का पीएम होगा।
सांवेर रोड स्थित एक कॉलेज से एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही द्वारकापुरी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय छात्रा को 10 फरवरी की दोपहर पिता ने बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए मोती तबेला फायर स्टेशन के पास छोड़ा था।
इसके बाद शाम को उसने छोटी बहन को फोन कर द्वारकापुरी में ही अंकल गली में एक वकील के यहां किराए से रहने वाले सहपाठी पीयूष धामनोदिया के साथ दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कही थी। रात को उसके नंबर से बहन के नंबर पर मैसेज आया कि वह घर नहीं आएगी।
इसके बाद 11 फरवरी को परिजन ने पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद उसका नग्न शव घर से आधा किलोमीटर दूर द्वारकापुरी की अंकल गली में पीयूष के कमरे में मिला था। शव को कंबल से ढंका गया था। शव जिस कमरे में मिला, वहां बाहर से ताला लगा था।
प्रारंभिक जांच में रस्सी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी। शव को पीएम के लिए भिजवाया था, लेकिन कल पीएम नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार आज छात्रा का पीएम होगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि हत्या कैसे हुई। छात्रा के गाल और जांघ पर धारदार हथियार के वार के निशान थे।
लोकेशन मुंबई की आने पर भेजा था फोटो
डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी ने बताया लापता पीयूष धामनोदिया की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय की थीं। पीयूष मूलत: मंदसौर स्थित कालाखेत रोड निवासी है। उसके पिता की धानमंडी में किराना दुकान है और दो बहनें हैं। छात्रा के परिजन से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि बुधवार को पिता को बेटी के कॉलेज वालों ने बताया था कि उनकी बेटी के मोबाइल से कॉलेज के वाट्सएप ग्रुप पर उसके आपत्तिजनक वीडियो आए थे, बेटी का तो चेहरा दिख रहा था, लेकिन युवक के चेहरे पर इमोजी था।
बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी
छात्रा के पिता का आरोप है कि पीयूष बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बेटी के स्टेटस पर वीडियो डालने के साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
उसके मोबाइल की टॉवर लोकेशन मुंबई की आने पर रात में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई। पहचान के लिए आरोपी का फोटो भी भेजा गया। इसी आधार पर मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!