जलभराव की समस्या के बाद मैदान में उतरे महापौर: कई इलाकों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को स्वयं विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्राउंड पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधूरे काम जल्द पूरे किए जाए
महापौर ने विशेष रूप से भमोरी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां पहले बारिश के दौरान लंबे समय तक पानी भरने की समस्या रहती थी। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि निगम द्वारा कराए गए सुधार कार्यों के बाद इस बार पानी पहले की तुलना में काफी तेजी से निकला, जिससे इलाके में राहत मिली। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों पर अभी भी कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।
अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जल निकासी में बाधा बन रहे अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि बारिश के समय नालों और ड्रेनेज सिस्टम का सुचारु रूप से संचालित होना बेहद जरूरी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कंट्रोल रूम से रखी जा रही निगरानी
महापौर ने बताया कि नगर निगम के अपर आयुक्त, जोनल अधिकारी और अन्य अमले को पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
24 घंटे सतर्क रहकर काम कर रहा
उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला मानसून के दौरान 24 घंटे सतर्क रहकर काम कर रहा है। उद्देश्य यही है कि शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव या अन्य बारिश संबंधी समस्याओं के कारण नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!