महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पशु दाह संस्कार प्लांट: क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट और फायर स्टेशन के भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा- ‘वेस्ट की प्रोसेसिंग हमारी ताकत है’
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर ने देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में मृत पशुओं के दाह संस्कार के लिए नवीन तकनीक वाले प्लांट, नवीन फायर स्टेशन तथा अनुपयोगी कपड़ों के वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर का ट्रेंचिंग ग्राउंड न केवल देश, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक सर्च और अध्ययन किया जाने वाला स्थल बन चुका है।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इंदौर ने वेस्ट मैनेजमेंट को नेक्स्ट लेवल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का जो विजन देश के सामने रखा, उसे इंदौर ने धरातल पर साकार कर दिखाया है।
वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट
महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पीपीपी मॉडल पर बायो-सीएनजी/मेथेनाइजेशन प्लांट एवं एमआरएफ जैसे कई नवाचारी प्लांट स्थापित किए गए हैं, इनके माध्यम से शहर के गीले एवं सूखे कचरे का प्रभावी निपटान किया जा रहा है।
शहर में थ्री-आर की अवधारणा के अंतर्गत प्रत्येक जोन में थ्री-आर कलेक्शन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों एवं नेकी की दीवार पर बड़ी मात्रा में अनुपयोगी कपड़े एकत्रित होते हैं, जिनके उचित निपटान एवं पुन: उपयोग के लिए वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें अनुपयोगी कपड़ों से धागा तैयार कर पुन: उपयोग किया जाएगा।
इंदौर को स्वच्छता के अगले स्तर पर ले जाएंगे
महापौर ने कहा कि इंदौर के नवाचार ही उसकी असली ताकत हैं। मौजूदा में शहर वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में आगे बढ़ चुका है। अनुपयोगी कपड़ों से धागा बनाने, मृत पशुओं के एनिमल वेस्ट का पर्यावरण अनुकूल निपटान करने जैसे कार्य इंदौर को स्वच्छता के अगले स्तर पर ले जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आर्मी के सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया।
मृत पशुओं को जलाकर विधिवत निपटान किया जाएगा
महापौर ने कहा कि शहर में मृत पशुओं के शवों के पर्यावरण अनुकूल एवं वैज्ञानिक निपटान हेतु स्वच्छ भारत मिशन विभाग द्वारा नवीन तकनीक आधारित प्लांट स्थापित किया जा रहा है। मौजूदा में मृत पशुओं को प्रारंभिक उपचार के बाद दफनाया जाता था, जबकि अब इन्हें आधुनिक मशीनों के माध्यम से जलाकर विधिवत निपटान किया जाएगा, प्लांट में मशीन की क्षमता 1000 किलोग्राम प्रति बैच होगी, इस प्रोजेक्ट की स्वीकृत लागत करीब 3.04 करोड़ रुपए है।
संबंधित समाचार

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!