महापौर ने सुनीं समस्याएं मौके पर समाधान के निर्देश: जनता चौपाल में सीधे संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनसुनवाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को जोन-16 के वार्ड-15 में जनता चौपाल आयोजित कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। चौपाल से पहले उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान महापौर के साथ स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला, स्थानीय पार्षद ममता सुभाष सुनहरे, भाजपा उपाध्यक्ष भारत पारख सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान नागरिकों और पार्षद ने बैक लाइन में सफाई व्यवस्था तथा पानी की पाइपलाइन से जुड़ी कार्यों को लेकर बात महापौर के सामने रखीं। इस पर महापौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जोनल अधिकारी को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने और संबंधित कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
चौपाल के पूर्व निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में ड्रेनेज से जुड़ी समस्या भी स्थानीय निवासियों द्वारा बताई गई इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गांधीनगर स्थित मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों ने मुक्तिधाम में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने की मांग रखी।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि मुक्तिधाम में जिन-जिन सुविधाओं की आवश्यकता है, उनकी विस्तृत और व्यवस्थित फाइल तैयार कर नगर निगम कार्यालय भेजी जाए। साथ ही उन्होंने मुक्तिधाम के विकास कार्यों का समग्र (ओवरऑल) प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य कराए जा सकें।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!