महापौर को दीनदयाल उपाध्याय और चंदन नगर का पानी पीने की चुनौती: रहवासियों का आरोप- नर्मदा लाइन में सालों से ड्रेनेज का रिसाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेयजल की गुणवत्ता को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भागीरथपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दूषित जल आपूर्ति के आरोप लगाने और पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के बाद नगर निगम ने आरोपों को खारिज किया था।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुदामा नगर पहुंचे थे और कैमरों के सामने पानी पीकर संदेश दिया था स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जा रही है लेकिन अब दीनदयाल उपाध्याय नगर और चंदन नगर से सामने आई तस्वीरों और शिकायतों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रहवासियों का कहना है महापौर ने जिस प्रकार पहले सार्वजनिक रूप से पानी पीकर दावों का समर्थन किया था, क्या दीनदयाल उपाध्याय व चंदन नगर पहुंचकर भी पानी का परीक्षण करेंगे?
दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी अभिषेक पाठक का आरोप है वर्षों से नर्मदा जल लाइन क्षतिग्रस्त है, इस कारण ड्रेनेज का पानी पाइप लाइन में मिल रहा है। कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।
चंदन नगर निवासी सुनील महतो ने भी आरोप लगाया है नर्मदा लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी आ रहा है। उनका कहना है कि दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यदि नगर निगम शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का दावा करता है, तो प्रभावित क्षेत्रों में जल गुणवत्ता की जांच कराकर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। जब शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर स्थिति का आकलन क्यों नहीं कर रहे?
इस मामले ने एक बार फिर नगर निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था को बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है। क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं प्रभावित इलाकों में पाइप लाइन की जांच, जल गुणवत्ता परीक्षण और क्षतिग्रस्त नर्मदा लाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!