इमारत में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
शुक्रवार दोपहर एक इमारत में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर मौजूद चार लोग फंस गए।
फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची
आग हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-28 स्थित इमारत में लगी। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
धुएं के घने गुबार और तेज गर्मी के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीमों ने जान जोखिम में डालकर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
डेढ़ बजे मिली सूचना, तुरंत शुरू हुआ ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे हालात गंभीर हो गए थे।
समय रहते बची जानें
जैसे ही अंदर लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली, पुलिस, होमगार्ड और फायर फाइटर्स ने बिना देर किए इमारत में प्रवेश किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला रेस्क्यू
पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी पूर्व स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई। मौके पर आपदा राहत टीम भी तैनात रही, जिससे राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा किया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!