5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग: 9 की मौत; अब तक इतने लोगों को बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे भीषण आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल संचालित हो रहे थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है।
80 लोगों को सुरक्षित निकाला
सभी मृतक बेहोशी की हालत में मिले थे। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सोते समय बिल्डिंग में भर गया धुआं
आग देर रात उस समय लगी, जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे। देखते ही देखते पूरी इमारत में धुआं भर गया। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए। मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान में जुटी है और अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
5 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। घना धुआं होने के कारण राहत और बचाव दल को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, इमारत के अंदर अभी भी काफी गर्मी होने के कारण दमकलकर्मी कूलिंग का काम कर रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, वास्तविक कारण फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
मंत्री ने इमारत के अंदर की व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उनके मुताबिक, बिल्डिंग में कई होटल संचालित हो रहे थे और बुनियादी अग्नि सुरक्षा तथा निर्माण नियमों के पालन में गंभीर खामियां नजर आईं।
बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज करने की तैयारी
पुलिस के अनुसार इमारत का मालिक घटना के बाद से फरार है। न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस आग लगने की वजह के साथ-साथ बिल्डिंग में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और होटल संचालन से जुड़ी अनियमितताओं की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!