फायरवर्क गोदाम में लगी भीषण आग: 10 गोदाम जलकर राख; करोड़ों का नुकसान, 500 से ज्यादा लोगों का रोजगार हुआ प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित रंग महल के पीछे कॉलेज कॉलोनी के सामने बने गोदाम एरिया में रविवार-सोमवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायरवर्क गोदाम में लगी आग देखते ही देखते आसपास के करीब 10 गोदामों तक फैल गई, जिससे पूरा इलाका धुएं और धमाकों से दहल उठा।
पटाखे और आतिशबाजी का सामान रखा था
बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वह हर्षित नामक कारोबारी का था, जहां भारी मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था।
500 से अधिक लोगों का रोजगार प्रभावित
आग इतनी तेजी से फैली कि कई गोदाम जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है और 500 से अधिक लोगों का रोजगार प्रभावित हो गया है।
बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा गोदाम
घटना के बाद गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित गोदाम बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गोदाम मालिक गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम के मालिक हर्षित और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक महीने पहले भी इसी गोदाम में लगी थी आग
गौरतलब है कि, करीब एक महीने पहले भी इसी गोदाम में आग लग चुकी है। हालांकि आग लगने के दौरान एक कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए गोदाम का गेट बंद कर दिया था, जिससे जलते हुए रॉकेट बाहर नहीं निकल सके और बड़ा विस्फोट टल गया था।
इसके अलावा खजराना क्षेत्र के पटेल मार्केट में आतिशबाजी सामग्री से भरे गोदाम में आग लगने की घटना भी सामने आ चुकी है, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!