अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 6 मजदूर घायल; 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खेड़ा।
गुजरात के खेड़ा जिले के कपडवंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। हादसे में छह मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुबह साढ़े नौ बजे हुआ धमाका
सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। फैक्ट्री में अचानक तेज विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के गांवों में लोगों ने तेज धमाका महसूस किया और घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
दो मजदूर गंभीर, अस्पताल में भर्ती
प्रशासन के मुताबिक, घटना के समय फैक्ट्री में पांच से छह मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नडियाद और अहमदाबाद के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय विधायक भी अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अवैध रूप से संचालित होने का संदेह
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पटाखा फैक्ट्री बिना वैध अनुमति के संचालित की जा रही थी। प्रांतीय अधिकारी अनिल झाला ने बताया कि फिलहाल यह जांच की जा रही है कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी, तो प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि फैक्ट्री के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, ऐसे में बिजली कनेक्शन की अनुमति किस आधार पर दी गई।
फैक्ट्री मालिक की तलाश
स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री का मालिक अहमदाबाद का रहने वाला है और घटना के बाद से मौके पर नहीं पहुंचा है। पुलिस फैक्ट्री मालिक और अन्य जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही विस्फोट के कारणों और फैक्ट्री के संचालन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!