खबर
Top News

नकाबपोश डकैतों का कारोबारी के घर धावा: बाग-टांडा व आलीराजपुर गैंग की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जनवरी 2026, 1:48 pm
शेयर करें:
नकाबपोश डकैतों का कारोबारी के घर धावा

पड़ोसी निकला चोर, प्रेमिका को अंगूठी दी, सराफा में बेचे जेवर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी कनक एवेन्यू में 24 जनवरी की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कारोबारी के घर नकाबपोश डकैतों ने धावा बोल दिया। करीब 7 बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसने की कोशिश की, दरवाजे नहीं खुलने पर तोड़ दिए।

दंपति को दहशत में डाल पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। वारदात के बाद क्षेत्रवासी डरे हुए हैं। घटना को लेकर पुलिस बाग-टांडा व आलीराजपुर गैंग की कुंडली खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार लसूड़िया क्षेत्र में एमआर-11 स्थित कनक एवेन्यू निवासी कारोबारी अनिल जायसवाल के घर रात 3.57 बजे नकाबपोश डकैत घुस आए। जायसवाल के अनुसार अचानक किसी चीज के टूटने की आवाज से उनकी और पत्नी की नींद खुल गई।

उन्होंने लिविंग रूम की ओर देखा तो बाहर नकाबपोश बदमाश खड़े थे। पत्नी ने शोर मचाया तो बदमाश कुछ देर के लिए पोर्च में चले गए। बदमाशों को शक हुआ कि घर में और भी लोग मौजूद हैं। इसी बीच दंपति ने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर मदद मांगी।

कुछ देर बाद बदमाश दोबारा लौटे और मेन बेडरूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। बदमाश घर के बाहर लगे एक पेड़ के जरिये पहली मंजिल की गैलरी तक पहुंचे। वहां गेट नहीं खुला तो नीचे उतरे और नीचे वाला गेट तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए 7 बदमाश
जायसवाल ने बताया बदमाशों को लगा कि घर में कई लोग हैं, इसलिए पत्नी को देख वे बाहर भाग गए थे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें लगा होगा कि महिला अकेली है, तो वे फिर घर में घुस आए। इस पूरी घटना में करीब 7 बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनमें से 4 नकाबपोश घर के अंदर घुसे, जबकि बाकी 3 बाहर निगरानी कर रहे थे।

बंदूकें निकालने की बात सुनते ही भागे
फोन करने पर पहले एक पड़ोसी मौके पर पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने उसे धमकाया कि हत्या कर देंगे, चले जाओ। कुछ देर बाद जायसवाल की बेटी गार्ड और अन्य पड़ोसियों को लेकर मौके पर पहुंची और जोर से बोली कि घर में से बंदूकें निकालो।

यह सुनते ही बदमाश घबरा गए और भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अधिकतर बदमाश ग्लव्स और नकाब पहने थे। दो बदमाशों के पास ग्लव्स नहीं थे, जिन्होंने घर में रखे जूतों में से मोजे निकालकर हाथों में पहन लिए, ताकि कहीं उंगलियों के निशान न छूटें।

बाग-टांडा या आलीराजपुर की गैंग होने का अंदेशा: पुलिस के अनुसार जिस तरह से बदमाश पूरी तैयारी, नकाब और ग्लव्स के साथ आए थे, उससे अंदेशा है कि यह वारदात बाग-टांडा या आलीराजपुर गैंग की हो सकती है। घटना के बाद पुलिस ने कारोबारी अनिल जायसवाल की शिकायत पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

वहीं वारदात के बाद से क्षेत्रवासियों में दहशत है। कॉलोनी के रहवासी रात की सुरक्षा को लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वारदात का पैटर्न पूर्व में हुई ऐसी वारदातों से मिलता-जुलता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है।

जज के घर हुई 60 लाख की चोरी का खुलासा
निपानिया की पॉश पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप में लाखों रुपए की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेवानिवृत्त जज के फ्लैट से सोने-हीरे के कीमती आभूषण चोरी करने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला युवक निकला।

आरोपी ने चोरी कबूलते हुए जेवर औने-पौने दाम में सराफा में बेचने और एक अंगूठी प्रेमिका को गिफ्ट देने की बात स्वीकार की है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात सेवानिवृत्त जज शशेंद्रसिंह ठाकुर के फ्लैट में हुई थी।

उनकी पत्नी रुचिसिंह ठाकुर, जो डेली कॉलेज में शिक्षिका हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि 11 जनवरी की सुबह करीब 10.30 बजे वे एक रिश्तेदार की सगाई में गई थीं और रात 11 बजे घर लौटने के बाद उन्होंने सोने व हीरे के सभी आभूषण अलमारी में रख दिए थे।

अगले दिन दंपति कालानी नगर में एक अन्य रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में गए। 25 जनवरी को अलमारी खोली तो उसमें रखे सभी कीमती जेवर गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पास ही रहने वाले युवक हर्ष को फ्लैट के बाहर संदिग्ध रूप में देखा।

जांच में खुलासा हुआ कि हर्ष ने पहले एमसीबी डाउन कर लाइट बंद की, जिससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। इसके बाद करीब 15 मिनट में अलमारी से जेवर चुराए और जाते समय फिर से लाइट ऑन कर दी। हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया।

दंपति उसे सराफा बाजार ले गए तो उसने दिलीप ज्वेलर्स का नाम बताया। उक्त ज्वेलर्स ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 5 लाख रुपए के जेवर खरीदे थे। वहीं रुचि ठाकुर के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत 60 लाख रुपए से अधिक है।

आरोपी हर्ष का उनके घर आना-जाना था। उसकी मां भी आती रहती थी, जिस कारण उस पर पूरा भरोसा था। दंपति अक्सर घर की चाबी बाहर ही रखकर जाते थे और हर्ष को इसकी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

प्रेमिका की चैटिंग बनी बड़ा सबूत: पुलिस ने आरोपी हर्ष का मोबाइल खंगाला तो उसमें उसकी प्रेमिका से हुई चैटिंग मिली। चैट में एक अंगूठी का फोटो भी मिला। पूछताछ में हर्ष ने स्वीकारा कि यह अंगूठी उसने चुराए जेवरों में से निकालकर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में दी थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वहीं उसके द्वारा बेचे गए शेष आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 14 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 14 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 15 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 15 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 15 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 15 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 16 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 16 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 16 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 16 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 16 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 16 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 16 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!