पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़ गई विवाहिता: सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात; छोटे भाई को चाकू दिखाकर बाहर भेजा, ब्लाउज में मिला सुसाइड नोट, कई सवाल छोड़ गई मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि वह अपने पति को छोड़ नहीं सकती और दुनिया छोड़ने का फैसला कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनिता ठाकुर निवासी पालाखेड़ी कांकड़ के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले सूरज ठाकुर से हुई थी। घटना के समय घर में अनिता और उसका नौ वर्षीय छोटा भाई रोहन मौजूद थे।
परिजनों के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले अनिता ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर जाने के लिए कहा। जब वह बाहर नहीं गया तो उसने उसे डांटा और चाकू दिखाकर घर से बाहर भेज दिया। रोहन काफी देर तक बाहर बैठा रहा, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो वह रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मोहल्ले के लोगों ने अनिता को फंदे से नीचे उतार लिया था।
पति सूरज ठाकुर ने बताया कि अनिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में मृतका के पति सूरज और जेठ अर्जुन ने दावा किया है कि अनिता गांव के एक युवक के संपर्क में थी और उससे बातचीत करती थी। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले मोबाइल चैट सामने आने के बाद परिवार को इसकी जानकारी मिली थी। परिजनों के अनुसार यह मामला पुराना था, लेकिन इसके बावजूद वह मानसिक तनाव में रहती थी। परिवार का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले भी अनिता ने आत्महत्या का प्रयास किया था, हालांकि उस समय उसकी जान बच गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को अनिता के ब्लाउज से एक सुसाइड नोट मिला। नोट पर न तो तारीख लिखी है और न ही हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा है, "ऐसा क्या करूं जिससे आप सब खुश हो जाओ। आप सब चाहते हैं कि मैं उन्हें छोड़ दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। पति को छोड़ने से पहले मुझे यह दुनिया छोड़नी होगी। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं आप सबके लायक नहीं हूं, इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं।"
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल रिकॉर्ड और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप दर्ज नहीं कराया गया है।
संबंधित समाचार

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:बाबा की आरती में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!