विवाहित महिला ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; दो साल पहले किया था प्रेम विवाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फंदे पर लटका देखा
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उर्वशी राजपूत (28) पत्नी सुधांशु राजपूत के रूप में हुई है। सोमवार रात उर्वशी अपने कमरे में गई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की जानकारी मिलते ही पति सुधांशु राजपूत अपने मित्र की कार से उर्वशी को लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां प्राथमिक जांच के बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में मौजूद थे सास-ससुर
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय उर्वशी के सास-ससुर घर के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि उसका देवर किसी काम से बाहर गया हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
दो साल पहले किया था प्रेम विवाह
प्रारंभिक जांच के अनुसार उर्वशी और सुधांशु ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात एक ही दुकान पर काम करने के दौरान हुई थी। बाद में सुधांशु ने प्रॉपर्टी कारोबार शुरू कर दिया और शादी के बाद दोनों स्मृति नगर में रहने लगे थे।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है।
जांच जारी
एरोड्रम थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। शुरुआती जांच में दंपती के बीच किसी विवाद की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!