कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर चुने गए मनीष यादव: हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव; 18वें राउंड तक चला संघर्ष, 18 वोट से दर्ज की जीत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का देखने को मिला। आखिरी राउंड तक तक सांसें थमी रहीं। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद जोरदार वापसी कर मनीष यादव ने जीत दर्ज की, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव श्रीवास्तव को बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुआत में गौरव श्रीवास्तव आगे थे। पहले कुछ राउंड में उनकी बढ़त ने मुकाबले को एकतरफा बनने के संकेत दिए, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, तस्वीर बदलती चली गई। चार से पांच राउंड तक दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही।
17वें राउंड के बाद मनीष यादव ने निर्णायक बढ़त बनाई और 19वें राउंड तक कायम रखते हुए 18 वोट से जीत अपने नाम कर ली। मनीष यादव को कुल 551 वोट मिले, जबकि गौरव श्रीवास्तव को 533 वोट मिले। जीत का अंतर मात्र 18 वोट रहा, जिसने इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया। पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जीपी सिंह को 426, मनीष जैन को 293 और पवन जोशी को 98 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर एकतरफा फैसला
उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। अभिषेक तुगनावत ने 911 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके मुकाबले अपूर्वा शुक्ला को 316, धर्मेंद्र साहू को 254, मधुसूदन यादव को 233 और भावना साहू को 170 वोट मिले।
सचिव पद पर आखिरी राउंड तक रोमांच
सचिव पद पर भी मुकाबला आसान नहीं रहा। तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुरुआती राउंड में बढ़त बार-बार बदलती रही, लेकिन अंततः मनीष गड़कर ने 677 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। गोविंद राय को 625 और निलेश मनोरे को 576 वोट मिले।
सह सचिव पद पर रिकॉर्ड जीत
सह सचिव पद पर इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई।अमित राज ने 1087 वोट प्राप्त कर रिकॉर्ड बढ़त बनाई, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानेंद्र शर्मा को 791 वोट मिले। इधर एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, राशमेंद्र सूर्यवंशी और अर्निक जैन निर्वाचित हुए।
मतदान से पहले अपील, बाद में जश्न
मतदान के लिए जाते समय प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आए। जैसे ही देर रात परिणाम घोषित हुए, विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और परिसर में जश्न का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कहना है अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और हाई कोर्ट परिसर से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
1914 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी और मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार बुधवार सुबह 11 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। 7 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो रात 1 बजे तक चली। 2632 मतदाताओं में से 1914 ने वोट डाले। कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!