खबर
Top News

रैंकिंग में फर्जीवाड़ा: कई मोबाइल नंबरों से दर्ज कराईं सैकड़ोें शिकायतें; थाना प्रभारी हटाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
रैंकिंग में फर्जीवाड़ा

खुलासा फर्स्ट, मऊगंज।
मध्य प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन (181) में बेहतर रैंकिंग हासिल करने की होड़ के बीच मऊगंज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

आरोप है कि थाने के कर्मचारियों और थाना प्रभारी के निजी ड्राइवर के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर सैकड़ों फर्जी शिकायतें दर्ज कराई गईं और बाद में उनका समाधान दिखाकर जिले की रैंकिंग बेहतर कर दी गई।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी को पद से हटा दिया गया है, जबकि एक आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है। पूरे मामले की जांच एसडीओपी स्तर पर कराई जा रही है।

21 नंबरों से दर्ज हुईं 233 शिकायतें
जानकारी के अनुसार मऊगंज थाने से जुड़े आरक्षकों, डायल-112 कर्मचारियों और थाना प्रभारी के निजी ड्राइवर के कुल 21 मोबाइल नंबरों का उपयोग कर सीएम हेल्पलाइन में 233 शिकायतें दर्ज कराई गईं।

बाद में इन शिकायतों का निराकरण दिखाकर उन्हें संतुष्टिपूर्वक बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर मार्च 2026 की रैंकिंग में मऊगंज जिला प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया था।

एक ही नाम से दर्ज हुईं कई शिकायतें
जांच में सामने आया कि 23 मई 2026 को निजी ड्राइवर दयाशंकर तिवारी के मोबाइल नंबर से रीता पांडे नाम से एक ही दिन में पांच अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

इन शिकायतों में चोरी की एफआईआर दर्ज न होने, सड़क दुर्घटना मामले की डायरी अदालत में प्रस्तुत न किए जाने, छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी न होने, बच्चे के गुम होने पर कार्रवाई न करने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध न कराने जैसे आरोप शामिल थे। बाद में 3 जून को इन सभी शिकायतों को सहमति के आधार पर बंद दिखा दिया गया।

'पॉकेट गवाह' की भूमिका भी सवालों में
मामले में थाना प्रभारी के निजी ड्राइवर दयाशंकर तिवारी की भूमिका भी चर्चा में है। जांच के दौरान सामने आया कि वह केवल शिकायतकर्ता ही नहीं, बल्कि मऊगंज थाने के 100 से अधिक आपराधिक मामलों में गवाह के रूप में भी दर्ज है।

कई मामलों में जब्ती का विवरण भी एक जैसा
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को एक ही दिन में दर्ज नौ अलग-अलग मामलों में उसे गवाह बनाया गया था। ये सभी मामले अवैध शराब जब्ती से जुड़े बताए जा रहे हैं। कई मामलों में जब्ती का विवरण भी लगभग एक जैसा दर्ज पाया गया।

ड्राइवर ने कहा- मुझे जानकारी नहीं
मामला सामने आने के बाद दयाशंकर तिवारी ने दावा किया कि उसने स्वयं CM हेल्पलाइन में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उसका कहना है कि थाने में कई बार उसका मोबाइल लिया जाता था और संभवतः उसी दौरान यह सब हुआ होगा।

उसने यह भी कहा कि विभिन्न मामलों में उसे गवाह बनाए जाने की जानकारी भी नहीं है। हालांकि जांच एजेंसियां उसके बयान की भी पड़ताल कर रही हैं।

थाना प्रभारी हटाई गईं, जांच शुरू
फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद थाना प्रभारी रीना सिंह को पद से हटा दिया गया है। वहीं आरक्षक विवेक यादव को लाइन अटैच किया गया है और निजी ड्राइवर दयाशंकर तिवारी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच एसडीओपी को सौंपी गई है। शिकायतों की सत्यता, मोबाइल नंबरों के उपयोग और कथित फर्जी समाधान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

क्या है सीएम हेल्पलाइन?
सीएम हेल्पलाइन 181 मध्य प्रदेश सरकार की जन शिकायत निवारण सेवा है, जहां नागरिक विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता और समय-सीमा के आधार पर जिलों और विभागों की मासिक रैंकिंग जारी की जाती है।

क्यों महत्वपूर्ण है मामला?
यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल फर्जी शिकायतों का मामला नहीं होगा, बल्कि सरकारी प्रदर्शन सूचकांकों (रैंकिंग) को प्रभावित करने और जन शिकायत व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाला गंभीर प्रशासनिक मामला माना जाएगा। इससे सीएम हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण जनसुनवाई प्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बहस तेज हो सकती है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!