ड्यूटी पर कांस्टेबल का सिर फोड़ने वाला गिरफ्तार: बीच सड़क पर शराब पीने पर टोका था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार शाम ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात आरक्षक पर शराब पी रहे युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। आरक्षक के सिर पर पत्थर मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश है।
रविवार शाम अनुराग शर्मा की ड्यूटी कनाड़िया ब्रिज स्थित अंडरपास के पास थी। शाम को वहां जाम की स्थिति बन गई थी। अनुराग पैदल वाहनों को साइड करवा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे खड़े एक वाहन पर पड़ी। आयशर वाहन में बैठे युवक खुलेआम शराब पी रहे थे और उनके कारण यातायात बाधित हो रहा था। आरक्षक ने वाहन हटाने के लिए कहा।
इस पर चालक निखिल बघेल भड़क उठा और मालिक शुभम जायसवाल को फोन कर मौके पर बुलाया।विवाद बढ़ता देख आरक्षक अनुराग ने पुलिस एफआरवी को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला। इसी दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
एक आरोपी ने पास पड़ा पत्थर उठाकर अनुराग के सिर पर दे मारा। आरक्षक लहूलुहान हो गया। आरोपी वाहन से फरार हो गए। घायल आरक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मी पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शुभम जायसवाल और निखिल बघेल के रूप में हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निखिल बघेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शुभम जायसवाल की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!