खबर
Top News

पड़ोसी देश में बड़ा आतंकी हमला: 4 सुरक्षाकर्मी शहीद; जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकी ढेर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
पड़ोसी देश में बड़ा आतंकी हमला

खुलासा फर्स्ट, कराची।
पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार रात सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुए इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकियों को मार गिराया गया। एक अन्य हमलावर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से मुख्य प्रवेश द्वार तोड़कर परिसर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

90 मिनट तक चली मुठभेड़
हमले के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (एसएसयू), एंटी टेररिस्ट फोर्स (एटीएफ) और सिंध रेंजर्स ने संयुक्त अभियान चलाया। करीब 90 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद सभी हमलावरों को निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया है।

जमात-उल-अहरार ने ली जिम्मेदारी
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों का संबंध प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के धड़े जमात-उल-अहरार (जेयूए) से बताया है। संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है। यह आतंकी संगठन पहले भी खैबर पख्तूनख्वा और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों एवं सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करता रहा है।

इलाके की घेराबंदी, हाई अलर्ट जारी
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। ऑपरेशन के दौरान कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। राहत एवं बचाव के लिए रेस्क्यू-1122 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

सरकार ने मांगी रिपोर्ट
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) को तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रांतीय गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी अलग से रिपोर्ट मांगी है।

कराची में लंबे समय बाद बड़ा हमला
यह हमला अक्टूबर 2024 के बाद कराची में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। इससे पहले 6 अक्टूबर 2024 को कराची एयरपोर्ट के पास हुए बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी।

इसके अलावा फरवरी 2023 में कराची पुलिस कार्यालय पर हुए आतंकी हमले में कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद तीन आतंकी मारे गए थे, जबकि चार सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी।

पाकिस्तान में बढ़ रही आतंकी घटनाएं
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 में देशभर में 128 आतंकी हमले दर्ज किए गए, जबकि अप्रैल में यह संख्या 101 थी। यानी एक महीने में आतंकी घटनाओं में करीब 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक हिंसा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में दर्ज की गई।

संबंधित समाचार

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

1 minute ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 18 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 18 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 18 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 18 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 18 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 18 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 18 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 18 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 19 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 19 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 19 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 19 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 19 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 19 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 20 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!