भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराए 7 वाहन; हाईवे हुआ बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
इंदौर जिले के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मानपुर भेरू घाट पर हुए इस हादसे में कुल सात वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें ट्रक और गैस टैंकर कारों के ऊपर चढ़ गए।
ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक
दुर्घटना के बाद मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस स्थान पर हादसा हुआ वह घाट सेक्शन करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान वाला क्षेत्र है। ढलान से उतरते समय एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा।
एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन
ट्रक की टक्कर से आयशर आगे चल रही कार से टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रही एक अन्य कार और फिर एक पिकअप वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए। देखते ही देखते सात वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए।
जनहानि नहीं
मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे
इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। साइड में जाम लगा हुआ था। एक साइड पूरी कारें थीं, बच्चे थे। तो ट्रक दूसरी साइड मोड़ लिया, उधर ट्रेलर से टक्कर हो गई। पहले हमने खुद को भी बचाया और पब्लिक को भी बचाया।
राजस्थान के कार ड्राइवर रघुवीर ने बताया कि दो लाइन में जाम लगा हुआ था। हम तो जाम में खड़े थे। सेकंड लाइन से लोड ट्रक आया। उसने पिकअप को टक्कर मार दी। वो पलटकर कार पर आ गिरा। कार में हम दो लोग सवार थे। हम दोनों लोग सुरक्षित हैं।
एयरबैग खुलने से बच गए
दूसरी कार में सवार जयदीप ने बताया, मैं उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहा था। आगे जाम लगा हुआ था। मैं जैसा ही खड़ा हुआ सर्विस लेन की तरफ गाड़ी रोक दी।
मुश्किल से दो मिनट हुआ होगा और पीछे से मेरी गाड़ी को टक्कर लगी, इसके बाद आगे की गाड़ियों में टक्कर हो गई। ट्रक अनकंट्रोल हो गया था, सारी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। मेरी कार में 8 लोग सवार थे, इनमें 4 बच्चे थे।
सभी सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हमारी गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, हम सभी सेफ हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!