राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा: डिलीट चैट्स बनी सबसे बड़ा सबूत; इतने करोड़ से ज्यादा की रकम के मिले सुराग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जिन मोबाइल चैट्स और डिजिटल रिकॉर्ड को आरोपी हमेशा के लिए मिटा हुआ समझ रहे थे, उन्हें पुलिस ने साइबर फॉरेंसिक तकनीक की मदद से रिकवर कर लिया है। जांच में करीब एक साल पहले डिलीट किया गया डेटा भी वापस हासिल कर लिया गया है, जिससे कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।
डिलीट चैट्स से खुला रकम के बंटवारे का राज
सूत्रों के अनुसार, रिकवर हुई चैट्स में आरोपियों के बीच चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। फरवरी 2026 की चैट में आरोपी अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के बीच तीखी बहस दर्ज है। चैट्स के मुताबिक, अनुकल्प ने आरोप लगाया कि लवकुश ने अधिक रकम अपने पास रख ली और उसका पूरा हिस्सा नहीं दिया। जांच अधिकारियों का मानना है कि यही डिजिटल बातचीत मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।
साइबर फॉरेंसिक से मिला एक साल पुराना डेटा
पुलिस को पहले से संदेह था कि आरोपियों ने पुराने मोबाइल बदल दिए हैं और डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की है। इसके बाद साइबर सेल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से पुराने मोबाइल का बैकअप निकाला गया। जांच के दौरान डिलीट चैट्स, फाइलें और अन्य डिजिटल डेटा सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया।
मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा के नए मोबाइल फोन का डेटा भी जब्त कर जांच के दायरे में लिया गया है। अब पुलिस इन डिजिटल रिकॉर्ड्स का पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन से मिलान कर रही है।
बैंक खातों और लेन-देन की भी जांच
जांच एजेंसियां अब चैट्स में दर्ज रकम का बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन से मिलान कर रही हैं। यदि चैट्स और बैंक रिकॉर्ड में समानता मिलती है तो यह अभियोजन पक्ष के लिए मजबूत साक्ष्य बन सकता है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की कथित रकम से किन-किन लोगों ने कार, बाइक, मकान या अन्य संपत्तियां खरीदीं।
चोरी की रकम से खरीदी गई कार बरामद
जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला ने कथित चोरी की रकम से खरीदी गई कार अपने नाम पर नहीं, बल्कि अपने भाई अभिषेक के नाम पर खरीदी थी। मामला सामने आने के बाद कार को प्रतापगढ़ स्थित गांव भेज दिया गया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद कर ली है।
साथ ही प्रतापगढ़ में आरोपी के गांव पहुंचकर बाइक और अन्य सामान की भी जांच की गई तथा आर्थिक लेन-देन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया।
अन्य आरोपियों से भी होगी पूछताछ
पुलिस अब मामले के अन्य पांच आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जांच अधिकारी जेल जाकर उनसे पूछताछ करेंगे।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कथित चोरी की रकम का उपयोग किन-किन माध्यमों से किया गया और क्या इस पूरे मामले की जानकारी आरोपियों के अन्य परिजनों या सहयोगियों को भी थी। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, बैंक रिकॉर्ड और बरामद संपत्तियों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!