खबर
Top News

बड़ा खुलासा: इस आतंकी ने रची थी हमले की साजिश; सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जुलाई 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा करते हुए सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद ने रचा षड्यंत्र
एजेंसी के अनुसार, बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद ने रची थी। चार्जशीट में उस पर भारत के खिलाफ युद्ध जैसी साजिश रचने और आतंकवादी नेटवर्क को संचालित करने का आरोप लगाया गया है।

आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमलावरों ने कथित तौर पर पर्यटकों से उनका धर्म पूछने के बाद गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।

इस हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके ) में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

इस मामले में एनआईए ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत छह आरोपियों को नामजद किया गया था।

हमले में शामिल तीन आतंकियों की मौत, मुख्य हैंडलर लंगड़ा अब भी फरार
अब दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज सईद की भूमिका को भी शामिल किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि मुख्य हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा अब भी फरार है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

चार्जशीट में हुए प्रमुख खुलासे
जांच के अनुसार, पाकिस्तान में बैठा आतंकी हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट हमलावरों को लगातार रियल टाइम निर्देश दे रहा था। उसी ने बैसरन घाटी की लोकेशन भेजी और हमले के दौरान आतंकियों के संपर्क में रहा।

दो स्थानीय गाइडों ने हमले से पहले आतंकियों को इलाके में देखा
जांच में यह भी सामने आया कि दो स्थानीय गाइडों ने हमले से पहले आतंकियों को इलाके में देखा था, लेकिन इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी। दोनों को बाद में गिरफ्तार किया गया।

एक दिन पहले आतंकियों ने एक झोपड़ी में खाना खाया
एनआईए के मुताबिक, हमले से एक दिन पहले आतंकियों ने एक झोपड़ी में खाना खाया था और जाते समय भोजन साथ भी ले गए थे।

अमेरिका में निर्मित कैमरा चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा
वारदात से पहले उन्होंने बैसरन घाटी में एक पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाया और इसके बाद हमला किया। जांच में बरामद एक्शन कैमरे के बारे में दावा किया गया है कि वह अमेरिका में निर्मित था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा।

बैसरन घाटी की लोकेशन, नेविगेशन डेटा और स्क्रीनशॉट मिले
मारे गए आतंकियों के पास से बरामद मोबाइल फोन की सप्लाई चेन कराची और लाहौर से जुड़ी होने का दावा किया गया है। इन फोन में बैसरन घाटी की लोकेशन, नेविगेशन डेटा और स्क्रीनशॉट भी मिले हैं।

एनआईए का कहना है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल नए साक्ष्य हमले की साजिश, पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क और हमले की पूरी योजना को लेकर जांच को और मजबूत करते हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 15 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 15 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 15 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 16 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 16 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 16 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 16 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 16 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 16 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 16 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 16 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 16 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 16 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 16 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 16 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 17 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 17 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 17 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!