पुलिस की बड़ी लापरवाही: थाने से फरार हुए चोरी के दो आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गणेश मंदिर चोरी कांड में पकड़े गए दो आरोपी पुलिस थाने से ही फरार हो गए। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
मंदिर से आभूषण और नकदी की चोरी हुई थी
जानकारी के अनुसार, कांटाफोड़ क्षेत्र के गोविंद नगर स्थित गणेश मंदिर में कुछ महीने पहले भगवान गणेश के आभूषण और नकदी की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन बुधवार देर रात दोनों आरोपी थाने से भागने में सफल हो गए।
जंगल में चलाया तलाशी अभियान
आरोपियों के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत इंदौर रोड, बिजवाड़ रोड, खातेगांव रोड और आसपास के जंगल क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, गुरुवार सुबह तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपी नंदलाल और रोहित, दोनों गांव जानसूर, जिला देवास के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले भी आपराधिक मामलों में इंदौर जेल में बंद रह चुके थे और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे।
विशेष टीम की गई गठित
इंदौर से आरोपियों को कांटाफोड़ पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांटाफोड़ थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।
संबंधित समाचार

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!