न्यू ईयर से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नियम तोड़ने पर आरके क्लब सील
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नववर्ष के जश्न से पहले शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पब और क्लब संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत विजय नगर पुलिस ने भमोरी स्थित आरके क्लब में देर रात तक शराब परोसे जाने पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर क्लब सील कर दिया।
पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले ही सभी पब, बार और होटल संचालकों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद आरके क्लब में चोरीछिपे देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी।
टीआई सीके पटेल ने बताया सूचना मिली थी कि क्लब में तय समय बाद भी शराब परोसी जा रही है। जांच में क्लब के बाहर ताला लगा मिला। संचालक ने बताया कि क्लब समय पर बंद कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने सादे कपड़ों में निगरानी की तो अंदर पार्टी चलती पाई। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात छापा मारा। क्लब संचालक मिथलेश कुमार और मैनेजर अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पार्टी के के चलते रोज होता था हंगामा
रहवासियों के अनुसार आरके क्लब में रोज देर रात तक पार्टी चलती थी। शराब के नशे में युवक-युवतियां सड़क पर झगड़ा और हंगामा करते थे, जिससे कई बार यातायात भी प्रभावित होता था। कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी।
अब उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद विजय नगर पुलिस ने सख्ती दिखाई। वहीं पुलिस ने चेताया है कि न्यू ईयर के नाम पर कानून तोड़ने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उल्लंघन करने वाले पब-क्लब संचालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की दो-टूक चेतावनी
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह ने बताया तीन दिन पूर्व क्षेत्र के पब, बार, होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और फार्म हाउस संचालकों की बैठक में तय गाइडलाइन के अनुसार देर रात शराब परोसना, बिना लाइसेंस या अनुमति पार्टी प्रतिबंधित है। आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे, प्रशिक्षित गार्ड, महिला स्टाफ न हेल्पलाइन नंबर रखना होगा। तेज साउंड, ड्रग्स आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!