पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप से इतनी पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त; चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर ग्रामीण मानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जब्त वाहन (MP-09-DF-4603) से कुल 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, करीब 522.31 बल्क लीटर, बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 86 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।
मुखबिर सूचना पर की घेराबंदी
घटना 17 मई की रात की है, जब पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो पिकअप में अवैध शराब भरकर इंदौर से धामनोद की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मानपुर बस स्टैंड के पास निगरानी शुरू की।
कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप दिखाई दी, जिसे एबी रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने ओवरटेक कर रोका गया। पुलिस कार्रवाई होते देख चालक वाहन की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी में मिला अवैध माल
पुलिस वाहन को थाने लाकर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब मिली। जांच में शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट नहीं मिला। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई अनुराग, मनोज कुमार सिंह और राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक त्रिलोक बरकड़े, आरक्षक विजय और सैनिक बोंदर की विशेष भूमिका रही। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!