पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधी रात 400 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दी दबिश; करोड़ों का माल जब्त, 39 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस विशेष अभियान के तहत करीब 400 पुलिसकर्मियों ने रात दो बजे ईरानी डेरे पर एक साथ दबिश दी।
39 लोगों को हिरासत में लिया
कार्रवाई के दौरान 31 पुरुषों और 8 महिलाओं सहित कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ।
टीम ने 644 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए), लगभग 240 ग्राम चांदी, 17 दोपहिया वाहन, 39 मोबाइल फोन (करीब 8 लाख रुपए कीमत), 1 लाख 35 हजार रुपए नकद और लगभग 1 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया।
408 फरार आरोपी गिरफ्तार
शहरभर में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 283 स्थायी वारंटी और 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 408 आरोपियों को पकड़ा। ये सभी आरोपी चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी जैसे मामलों में फरार चल रहे थे।
6 राज्यों में फैला था नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना राजू ईरानी पहले ही गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
जांच में सामने आया है कि यह गैंग मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित छह राज्यों में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में वारदात कर माल ठिकाने लगाने के लिए भोपाल लौट आते थे।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
31 दिसंबर 2025 को अमन कॉलोनी में की गई छापेमारी में भी इस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने चोरी का सामान और अवैध हथियार भी बरामद किए थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय संगठित अपराध पर बड़ी चोट पहुंची है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!