MP कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सभी विभाग-प्रकोष्ठ की इकाइयां भंग; नए सिरे से बनेगी टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत हो गई है। पार्टी ने सभी विभागों और प्रकोष्ठों की प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर तक की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब नए सिरे से संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में भी बड़े बदलाव की तैयारी है।
बैठक के बाद लिया गया फैसला
दिल्ली में पिछले दो दिनों से चल रही कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। बैठक में मध्य प्रदेश में संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों के प्रदर्शन और आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आधिकारिक पत्र जारी कर सभी विभागों और प्रकोष्ठों की मौजूदा इकाइयों को भंग करने के निर्देश दिए हैं। आदेश प्रदेश स्तर के साथ जिला और ब्लॉक स्तर की इकाइयों पर भी लागू होगा। अब इन विभागों और प्रकोष्ठों में नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
प्रदेश कार्यकारिणी में भी होगा बड़ा बदलाव
विभागों और प्रकोष्ठों के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा सकता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी भंग कर नए सिरे से टीम बनाने की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी नेतृत्व की कोशिश ऐसे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने की है, जो संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर सकें।
जिलाध्यक्षों की परफॉर्मेंस का A-B-C-D फॉर्मूले से आकलन
कांग्रेस नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों के कामकाज की भी समीक्षा शुरू कर दी है। पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों को उनके प्रदर्शन के आधार पर A, B, C और D कैटेगरी में बांटकर आकलन किया जा रहा है। इसमें संगठन विस्तार, स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रियता, कार्यकर्ताओं से समन्वय और राजनीतिक गतिविधियों सहित अलग-अलग पैमानों पर प्रदर्शन देखा जा रहा है।
D ग्रेड के 6 जिलाध्यक्षों का हटना लगभग तय
सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा में करीब छह जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन सबसे कमजोर यानी D ग्रेड में पाया गया है। दिल्ली में हुई समीक्षा के दौरान इन्हें बदलने पर सहमति बनने की बात सामने आई है। ऐसे में इन जिलाध्यक्षों को हटाने के आदेश जल्द जारी हो सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इनके नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस के इस फैसले को प्रदेश में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन की शुरुआत माना जा रहा है। विभागों और प्रकोष्ठों के साथ प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों में बदलाव होने पर कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
पार्टी आगामी नगरीय निकाय और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!