खबर
Top News

परीक्षा में बड़ी चूक: फिजिक्स की जगह बांटा गया केमेस्ट्री का पेपर; एक घंटे रुकी परीक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
परीक्षा में बड़ी चूक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( आरजीपीवी) की पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। फिजिक्स विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलती से केमेस्ट्री का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। गड़बड़ी का पता चलते ही परीक्षा को करीब एक घंटे के लिए रोकना पड़ा।

बाद में सही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराकर परीक्षा दोबारा शुरू कराई गई। इस घटना ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है, वहीं विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है।

फिजिक्स की परीक्षा में मिला केमेस्ट्री का प्रश्न पत्र
शुक्रवार को आयोजित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा में परीक्षार्थियों को फिजिक्स विषय का पेपर देना था, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही छात्रों को पता चला कि उन्हें केमेस्ट्री का प्रश्न पत्र दिया गया है। छात्रों ने तत्काल परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों को जानकारी दी। प्रदेशभर में आयोजित इस परीक्षा में करीब 700 छात्र शामिल हुए थे। गलत प्रश्न पत्र मिलने से परीक्षा केंद्रों पर भ्रम और असमंजस की स्थिति बन गई।

सॉफ्ट कॉपी भेजने में हुई चूक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र की सॉफ्ट कॉपी भेजी थी। परीक्षा केंद्रों ने उसी फाइल को प्रिंट कर छात्रों में वितरित कर दिया। बाद में पता चला कि विश्वविद्यालय स्तर से फिजिक्स की जगह केमेस्ट्री का प्रश्न पत्र भेज दिया गया था। इसी कारण पूरे प्रदेश के कई केंद्रों पर एक जैसी स्थिति निर्मित हुई।

एक घंटे तक बाधित रही परीक्षा
गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षा तत्काल रोक दी गई। लगभग एक घंटे तक छात्र परीक्षा कक्षों में इंतजार करते रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना भेजी गई, जिसके बाद सही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया। सही पेपर मिलने के बाद परीक्षा पुनः शुरू कराई गई।

छात्रों को दिया गया अतिरिक्त समय
परीक्षा में हुई देरी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को अतिरिक्त एक घंटे का समय देने का निर्णय लिया, ताकि उनका नुकसान न हो। हालांकि, छात्रों का कहना है कि अचानक हुई इस गड़बड़ी से उनका मानसिक दबाव बढ़ा और परीक्षा का माहौल प्रभावित हुआ।

पेपर लीक की चर्चा से बढ़ा विवाद
घटना के बीच प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने और पेपर लीक होने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। इसके बाद विवाद और गहरा गया है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर न्यायालय में भी याचिका दायर की गई है, जहां परीक्षा प्रक्रिया और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब आरजीपीवी की परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। इससे पहले ग्वालियर में फार्मेसी परीक्षा के दौरान भी प्रश्न पत्र से जुड़ी गड़बड़ी सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रबंधन प्रणाली की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

छात्रों ने उठाए जवाबदेही के सवाल
छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि तकनीकी और प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उनका मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संबंधित समाचार

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

20 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

20 minutes ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 17 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 17 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 18 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 18 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 18 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 18 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 18 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 19 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 19 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 19 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 19 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 19 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 19 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!