भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बड़ा अतिक्रमण: पार्किंग की जगह पर चौपाटी; नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्थित लार्ड शिवा रेसीडेंसी और शिव नेस्ट टाउनशिप में नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग की जगह को व्यावसायिक उपयोग के लिए किराए पर दे दिया गया है। इस लापरवाही के कारण कॉलोनी के बाहर मुख्य सड़क के दोनों तरफ अवैध चौपाटी खड़ी हो गई है।
बड़े-बड़े वाहनों में दुकानें सजाकर और मुख्य मार्ग पर बड़े विज्ञापन बोर्ड लगाकर खुलेआम अतिक्रमण किया जा रहा है। इस अवैध कब्जे के चलते 30 फीट चौड़ा मुख्य रास्ता सिमटकर मात्र 20 फीट का रह गया है, जिससे यहां दिनभर यातायात अवरुद्ध हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड 74 की नगर निगम रिमूवल टीम इस गंभीर समस्या से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठी है। रोजाना हजारों वाहनों के दबाव वाले इस व्यस्त मार्ग पर निगम अमले की यह अनदेखी अब क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की इस खामोशी ने रिमूवल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भोलाराम उस्ताद मार्ग की इस अव्यवस्था को लेकर अब जनता में भारी आक्रोश है। देखना यह है कि शहर को स्वच्छता और नागरिक प्रबंधन में नंबर वन रखने का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन इस मामले पर सुध लेता है या पूरे भोलाराम मार्ग की तरह इस हिस्से को भी अपनी लापरवाही के भरोसे छोड़ देता है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!