ईडी की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता ने डब्बा ट्रेडिंग-ऑनलाइन सट्टा से कमाए 404 करोड़ रुपए; चालान पेश
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े 404 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने कांग्रेस नेता विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री और करीबी तरुण श्रीवास्तव के खिलाफ इंदौर स्थित विशेष PMLA कोर्ट में चालान (चार्जशीट) पेश की है।
यह नेटवर्क इंदौर से लेकर मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और दुबई तक फैला हुआ था और हवाला के जरिए करोड़ों की अवैध कमाई की जा रही थी।
FIR से शुरू हुई ED की जांच
ईडी ने अपनी जांच की शुरुआत इंदौर पुलिस की FIR के आधार पर की थी, जो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 319(2) और 318(4) के तहत दर्ज की गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि इस केस की कड़ियां मुंबई के एन.एम. जोशी मार्ग थाने में दर्ज पुराने मामलों से जुड़ी हुई हैं। इन मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट और महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धाराएं लगी हुई थीं।
सट्टेबाजी वेबसाइट का जाल
ईडी की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने V Money, 8Stock Height जैसे फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाए, जो किसी भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े नहीं थे।
वहीं LotusBook247, 11Starss जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म गुप्त खातों और एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के जरिए संचालित किए जा रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स से लोगों को नकली ट्रेड दिखाकर करोड़ों रुपये ठगे गए।
गोलू अग्निहोत्री को बताया गया मुख्य संचालक
ईडी के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटर विशाल उर्फ गोलू अग्निहोत्री था। उसका करीबी तरुण श्रीवास्तव रोज़मर्रा के वित्तीय लेन-देन और फर्जी बैंक खातों को संभालता था।
नेटवर्क में शामिल अन्य प्रमुख नाम
श्रीनिवासन रामासामी – MT5 सर्वर और फर्जी ट्रेडिंग सिस्टम
धवल देवराज जैन – LotusBook247 सट्टा प्लेटफॉर्म
धर्मेश त्रिवेदी – ऑफशोर कंपनी iBull Capital
निधि चंदनानी – दुबई के जरिए कैश फ्लो मैनेजमेंट
404 करोड़ की अवैध कमाई
ईडी की जांच में 404.46 करोड़ रुपये की आपराधिक आय का खुलासा हुआ है। इस मामले में ईडी ने अब तक 34.26 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं, जिनमें ₹28.60 करोड़ की अचल संपत्ति, ₹3.83 करोड़ की चल संपत्ति, ₹1.83 करोड़ बैंक और डीमैट खातों में छापेमारी में।
नकदी, सोना-चांदी और लग्जरी घड़ियां भी जब्त
ईडी की तलाशी में भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद हुआ, जिसमें ₹5.21 करोड़ नकद, 59.9 किलो चांदी की सिल्लियां, 100 ग्राम सोने की छड़, ₹1.94 करोड़ के आभूषण, ₹4.77 करोड़ की लग्जरी घड़ियां, ₹41 लाख से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी (फ्रीज) शामिल हैं।
दिसंबर 2024 में इंदौर में पड़ा था पहला छापा
गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर दिसंबर 2024 में ईडी ने पहली बार छापेमारी की थी। इसके बाद 9 जनवरी 2025 को लसूडिया थाने में FIR दर्ज हुई। इसी केस के आधार पर मुंबई और अन्य शहरों में डब्बा कारोबार और दुबई लिंक को लेकर कार्रवाई हुई।
5% हिस्सेदारी में हासिल किए सट्टा ऐप्स के अधिकार
जांच में सामने आया कि गोलू अग्निहोत्री ने V Money और 11Starss जैसे ऐप्स में हिस्सेदारी ली थी। उसने LotusBook सट्टा प्लेटफॉर्म के एडमिन अधिकार 5% मुनाफे की हिस्सेदारी के बदले हासिल किए थे। बाद में यह अधिकार धवल जैन को ट्रांसफर कर दिए गए, जबकि गोलू ने खुद 0.125% हिस्सेदारी अपने पास रखी।
हवाला नेटवर्क भी बेनकाब
ईडी ने इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हवाला ऑपरेटर्स और फंड मैनेजर्स की पहचान कर ली है। जांच में हवाला कारोबारी मयूर पंड्या की भूमिका भी सामने आई है। सभी के डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
तरुण श्रीवास्तव के घर से हथियार और नकदी बरामद
इंदौर में ईडी की कार्रवाई के दौरान तरुण श्रीवास्तव के घर से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, ₹98 लाख नकद, विदेशी मुद्रा, ₹54 लाख मूल्य की चांदी की सिल्लियां बरामद की गई थीं। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग केस दर्ज हुआ था।
क्रिकेट सट्टेबाजी
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि Magicwin क्रिकेट सट्टेबाजी साइट से जुड़े लोगों ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की अवैध ब्रॉडकास्टिंग कर करोड़ों का मुनाफा कमाया। इसकी कड़ियां गोलू अग्निहोत्री और उनके सहयोगियों से जुड़ी पाई गईं।
संबंधित समाचार

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!