खबर
Top News

मेजर की सड़क हादसे में मौत: ऊंट से टकराकर 4-5 बार पलटी सेना की SUV; एक महीने पहले हुई थी शादी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 11:31 am
शेयर करें:
मेजर की सड़क हादसे में मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय सेना में मेजर और इंदौर निवासी हमजा आरिफ की राजस्थान के जैसलमेर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौटते समय उनकी सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई।

वाहन 100 मीटर तक घिसटता चला गया
टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन चार-पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में मेजर हमजा की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रात 12.30 बजे हुआ हादसा
हादसा जैसलमेर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया में गुरुवार रात करीब 12.30 बजे हुआ। मेजर हमजा अपने दोनों साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर वापस आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर ऊंट आ गया और सेना की SUV उससे टकरा गई। हादसे में ऊंट की भी मौत हो गई। तीनों सैन्य अधिकारियों को तत्काल थईयात आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और मिलिट्री पुलिस कर रही जांच
मेजर हमजा के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल में कराया गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच स्थानीय पुलिस और मिलिट्री पुलिस द्वारा की जा रही है।

शनिवार को महू पहुंचेगा पार्थिव शरीर
शुक्रवार को सेना के अधिकारियों ने इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित मेजर हमजा के घर पहुंचकर परिवार को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन जैसलमेर पहुंचे और पार्थिव शरीर लेकर इंदौर के लिए रवाना हुए। पार्षद प्रशांत बड़वे के मुताबिक, शनिवार शाम तक पार्थिव शरीर महू सैन्य छावनी पहुंचेगा। यहां सेना की ओर से श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद पार्थिव शरीर इंदौर लाया जाएगा। रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

9 साल से सेना में दे रहे थे सेवाएं
राजेंद्र नगर निवासी मेजर हमजा करीब नौ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बहनें हैं। उनकी दो बहनें सऊदी अरब में रहती हैं।

एक महीने पहले ही हुई थी शादी
मेजर हमजा की शादी को अभी महज एक महीना हुआ था। जिस परिवार में कुछ सप्ताह पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक आई इस खबर से मातम पसर गया। निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके निवास पर पहुंचे।

राऊ विधायक मधु वर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे, नवनीत हार्डिया समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

संबंधित समाचार

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

1 minute ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

24 minutes ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 1 hour ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 19 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 19 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 19 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 19 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 20 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 21 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!