छावनी में कल हो सकती है बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई: 100 से ज्यादा मकान निशाने पर; मास्टर प्लान सड़क निर्माण की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में मास्टर प्लान सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। छावनी क्षेत्र में मधुमिलन चौराहा से जगन्नाथ धर्मशाला तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कल सुबह निगम की रिमूवल गैंग कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और अमले को सुबह से मौके पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, इंदौर नगर निगम ने पहले इस मार्ग को मास्टर प्लान के तहत 80 फीट चौड़ा करने की योजना बनाई थी। लेकिन क्षेत्रीय रहवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क की चौड़ाई 60 फीट ही रखी जाए, क्योंकि 80 फीट सड़क बनने से बड़ी संख्या में मकान प्रभावित होंगे।
विरोध बढ़ने पर क्षेत्र के रहवासियों ने आंदोलन भी शुरू कर दिया था। लगातार विरोध और स्थानीय दबाव के बाद नगर निगम को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा। अब निगम ने निर्णय लिया है कि सड़क को 60 फीट चौड़ाई के साथ विकसित किया जाएगा।
इसके बाद निगम प्रशासन ने सड़क के दायरे में आने वाले निर्माणों को चिन्हित कर मकान मालिकों को नोटिस जारी किए। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि संबंधित लोग स्वयं अपने निर्माण के बाधक हिस्से हटा लें, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों द्वारा कल सुबह तक निर्माण नहीं हटाया जाएगा, उनके खिलाफ निगम की रिमूवल टीम मशीनों की मदद से कार्रवाई करेगी। इस पूरे क्षेत्र में करीब 100 से अधिक मकानों पर कार्रवाई की स्थिति बन रही है।
सूत्रों के अनुसार, आज सुबह तक भी अधिकांश रहवासियों ने अपने निर्माण हटाने के लिए मजदूर या अन्य व्यवस्था नहीं की थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नगर निगम को अधिकांश मकानों के बाधक हिस्से खुद ही तोड़ने पड़ सकते हैं।
कार्रवाई को देखते हुए कल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया जा सकता है। प्रशासन किसी भी संभावित विरोध या विवाद की स्थिति से निपटने की तैयारी में है। वहीं रहवासियों में कार्रवाई को लेकर चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!