खबर
Top News

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में लिए बड़े फैसले: 75 लाइनों के बदलाव को मंजूरी; नई टंकियां बनेंगी, पुरानी होंगी मजबूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जनवरी 2026, 10:53 pm
शेयर करें:
मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में लिए बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर सभाकक्ष में शनिवार को मेयर-इन-काउंसिल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से अनेक को स्वीकृति प्रदान की गई।

जलप्रदाय व्यवस्था विशेष जोर दिया
बैठक में शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जलप्रदाय व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने पर फोकस
महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नर्मदा जल योजना के चौथे चरण के माध्यम से इंदौर की अनुमानित 60 लाख जनसंख्या को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

नई टंकियां बनेंगी, पुरानी होंगी मजबूत
महापौर ने कहा कि शहर में नई पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाएगा, वहीं पुरानी टंकियों की मरम्मत कर उनकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही, जलप्रदाय लाइनों के विस्तार और सुधार के कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जाएगा।

अमृत परियोजना के तहत 40 नई टंकियों को मंजूरी
मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहर में 40 नई पेयजल टंकियां बनाए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, 75 से अधिक पुरानी टंकियों की जल वितरण लाइनों को बदलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है, जिससे जल आपूर्ति अधिक सुचारू हो सकेगी।

24×7 जल आपूर्ति के लिए 497 करोड़ का प्रोजेक्ट
पैकेज-4 के तहत लगभग 497 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर के पुराने जल वितरण नेटवर्क को बदला जाएगा। इस परियोजना में घरेलू कनेक्शन और निगरानी प्रणाली भी शामिल होगी, जिससे शहर में 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

अमृत 2.0 योजना को भी हरी झंडी
पैकेज-2 के अंतर्गत 448 करोड़ रुपए की लागत से अमृत 2.0 योजना के तहत 2235 मिमी व्यास और लगभग 38,850 मीटर लंबी स्वच्छ जल पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस योजना में 10 वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल रहेगी।

ओवरहेड टैंकों का विस्तार
पैकेज-3 के तहत 410 करोड़ रुपए की लागत से शहर में 20 नए ओवरहेड टैंक (OHT) बनाए जाएंगे। साथ ही, 29 मौजूदा ओवरहेड टैंकों के वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

स्वच्छता के लिए रोड स्वीपिंग मशीनें
बैठक में नगरीय सीमा के मुख्य मार्गों, फीडर रोड, लिंक रोड और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए लगभग 175 करोड़ रुपए की लागत से 30 रोड स्वीपिंग मशीनों के किराये हेतु निविदा आमंत्रण को भी स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा, शहर के सरकारी उद्यानों, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, चौराहों और रोटरियों के विकास व रखरखाव के लिए पंजीकृत संस्थाओं को गोद देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

5 minutes ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

16 minutes ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

26 minutes ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

37 minutes ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

43 minutes ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 1 hour ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 18 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 19 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 19 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 19 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 20 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 20 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 20 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 20 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!