एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: इन बच्चों की परीक्षा फीस होगी माफ; जानिए कैसे मिलेगा लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अनाथ विद्यार्थियों के लिए बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। अब जिन छात्रों के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, उन्हें मंडल की परीक्षाओं के लिए नामांकन और परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।
2026-27 से लागू की जाएगी सुविधा
यह सुविधा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू की जाएगी। मंडल का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी अनाथ विद्यार्थी की पढ़ाई या परीक्षा प्रभावित न हो। कई बच्चे माता-पिता के निधन के बाद रिश्तेदारों के सहारे पढ़ाई जारी रखते हैं, जबकि कुछ सरकारी या मान्यता प्राप्त अनाथालयों में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
रिश्तेदारों के साथ रहने वाले बच्चे भी पात्र
नई व्यवस्था के तहत केवल अनाथालयों में रहने वाले विद्यार्थियों को ही लाभ नहीं मिलेगा। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों नहीं हैं और वे रिश्तेदारों के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी शुल्क माफी के लिए पात्र होंगे। हालांकि, यह सुविधा मंडल परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगी।
फीस माफी के लिए देने होंगे दस्तावेज
छूट का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। परीक्षा फॉर्म भरते समय माता और पिता दोनों के मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
इसके अलावा, यदि विद्यार्थी किसी अनाथालय या संस्था में रहकर पढ़ाई कर रहा है तो संबंधित संस्था का प्रमाण-पत्र भी देना होगा। यह प्रमाण-पत्र सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्था का होना जरूरी होगा।
दस्तावेज नहीं तो नहीं मिलेगी छूट
मंडल ने स्पष्ट किया है कि पात्रता साबित करने वाले जरूरी दस्तावेज के बिना शुल्क माफी का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसलिए स्कूलों को भी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय रहते पूरी प्रक्रिया की जानकारी देनी होगी।
2026-27 की परीक्षाओं से लागू होगी व्यवस्था
नई व्यवस्था सत्र 2026-27 की मंडल परीक्षाओं से लागू होगी। इससे उन विद्यार्थियों को सीधे राहत मिलेगी, जो माता-पिता दोनों को खोने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। मंडल का यह फैसला ऐसे छात्रों के लिए आर्थिक बाधा कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इससे उन्हें बिना अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिलेगी।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!