नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1150 करोड़ की कोकीन जब्त; समुद्री रास्ते से आ रही थी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कच्छ।
गुजरात में समुद्री रास्ते से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन में करीब 115 किलो कोकीन बरामद की है। यह कार्रवाई कच्छ-मुंद्रा समुद्री क्षेत्र में की गई, जहां खुफिया सूचना के आधार पर संदिग्ध जहाजों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
1150 करोड़ की कोकीन पकड़ी
जांच एजेंसियों के अनुसार जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपए आंकी गई है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ड्रग्स की यह खेप दक्षिण अमेरिका से पाकिस्तान के रास्ते भारत पहुंचाई जा रही थी। तस्कर समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर गुजरात तट के जरिए देश में ड्रग्स नेटवर्क फैलाने की तैयारी में थे।
समुद्र से पांच बैग बरामद किए
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान समुद्र में एक कंटेनर वेसल से संदिग्ध बैग फेंके जाते देखे गए। इसके बाद कोस्ट गार्ड की टीम ने रात के अंधेरे में समुद्र से पांच बैग बरामद किए, जिनमें भारी मात्रा में कोकीन मिली। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अंजाम दिया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ रिपोर्टों में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, सप्लाई चेन और भारत में मौजूद संपर्कों की जांच कर रही हैं।
ड्रग्स तस्करी के कई बड़े मामले सामने आए
अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में समुद्री सीमाओं के जरिए ड्रग्स तस्करी के कई बड़े मामले सामने आए हैं, लेकिन यह कार्रवाई हालिया समय की सबसे बड़ी बरामदगियों में गिनी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब अरब सागर के संवेदनशील समुद्री मार्गों पर निगरानी और तेज करने की तैयारी में हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!