नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डोडा चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; बैग से मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिसरोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 26.599 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार 16 जून की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकृति एक्वा सिटी क्षेत्र के पास दो युवक संदिग्ध स्थिति में बैग लेकर खड़े हैं और मादक पदार्थ की खेप कहीं पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
बैग से मिला 26.599 किलो डोडा चूरा
पूछताछ में आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय मोहित कीर और 19 वर्षीय आर्यन कीर के रूप में हुई। दोनों रायसेन जिले के घाटपिपलिया गांव के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 26.599 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में मिसरोद थाने में अपराध क्रमांक 352/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सप्लाई नेटवर्क की तलाश
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मादक पदार्थ के स्रोत और गंतव्य के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा चूरा की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इनकी रही भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा जोन-2 के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!