ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: जंगल से 5 करोड़ का केमिकल किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
राजस्थान सीमा से सटे राजगढ़ जिले के माचलपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सुनसान जंगल इलाके में खेत की खंती से एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है।
चार दिन पहले ही की थी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे महज चार दिन पहले ही माचलपुर थाना क्षेत्र के गोघटपुर गांव में पुलिस ने ड्रग्स निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए लगभग 4 करोड़ का केमिकल जब्त किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की सक्रियता उजागर हो रही है।
मुखबिर की सूचना पर देर रात छापा
पुलिस के अनुसार, 7 और 8 फरवरी की दरम्यानी रात थाना माचलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह को मुखबिर से सूचना मिली थी। ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने एमडी ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त केमिकल ड्रमों में भरकर एक खेत की खंती में छिपा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
नीले ड्रमों में मिला संदिग्ध पदार्थ
तलाशी के दौरान खंती से पांच नीले रंग के ड्रम बरामद किए गए। ड्रमों के भीतर प्लास्टिक की थैलियों में भरा सफेद, क्रिस्टलनुमा पाउडर मिला, जिससे तीव्र गंध आ रही थी। जानकारी के अनुसार, यह पदार्थ एमडी ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाला केमिकल पाया गया।
इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर ड्रमों सहित कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला। जब्त किए गए केमिकल की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने पूरे मादक पदार्थ को सील कर जब्त किया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई और जब्त माल को सुरक्षित रूप से मालखाने में जमा कराया गया। इस मामले में थाना माचलपुर में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत धारा 30 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!