त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; बस स्टैंड पर उतारते की पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को पुराने बस स्टैंड पर अधिकारियों ने एक यात्री बस से उतारी जा रही 650 किलो संदिग्ध मावे की खेप पकड़ी। मावा 50-50 किलो के 13 पैकेटों में भरा हुआ था। जब्त मावे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।
खेप जब्त कर पंचनामा बनाया
कार्रवाई की सूचना मिलने पर अतिरिक्त तहसीलदार डॉ. सुरेखा यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर की टीम मौके पर पहुंची। उस समय बस से मावे के पैकेट उतारे जा रहे थे। टीम ने पूरी खेप जब्त कर पंचनामा बनाया और मावे के सैंपल जांच के लिए लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार कटियार बस सर्विस की यात्री बस भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही थी। बस में रखी मावे की खेप नर्मदापुरम के अलग-अलग व्यापारियों के लिए लाई गई थी।
मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
आरोप है कि बस अपने परमिट के निर्धारित मार्ग पर चलने के बजाय मावा उतारने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंची थी। इसी दौरान अधिकारियों को इसकी सूचना मिली और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी।
न बिल मिला, न मावे के मालिक की जानकारी
जांच के दौरान बस चालक और कंडक्टर मावे से संबंधित बिल या जरूरी दस्तावेज अधिकारियों को नहीं दिखा सके। पूछताछ में वे यह भी स्पष्ट नहीं कर पाए कि इतनी बड़ी मात्रा में मावा किसने बुक कराया था और नर्मदापुरम में इसे कौन लेने वाला था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर के मुताबिक मावा शहर के अलग-अलग व्यापारियों के लिए लाए जाने की जानकारी मिली है। संबंधित लोगों की पहचान और खेप से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई जा रही है।
लैब रिपोर्ट से पता चलेगा मावा कितना सुरक्षित
अधिकारियों ने मावे के सैंपल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मावा नकली है, मिलावटी है या खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, इसका खुलासा लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परमिट रूट छोड़कर पुराने बस स्टैंड पहुंची बस
अतिरिक्त तहसीलदार डॉ. सुरेखा यादव ने बताया कि बस परमिट में निर्धारित मार्ग से हटकर पुराने बस स्टैंड पहुंची थी। इस मामले में परिवहन विभाग को पत्र लिखकर बस के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
मावे की खेप जब्त करने की कार्रवाई के दौरान बस करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर खड़ी रही। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
त्योहार से पहले खाद्य पदार्थों पर निगरानी
रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग ने मावा, घी, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को यह बड़ी खेप पकड़ी गई।
अब अधिकारियों की नजर इस बात पर है कि 650 किलो मावा आखिर किसने मंगवाया था और इसे शहर के किन कारोबारियों तक पहुंचाया जाना था। लैब रिपोर्ट और जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
संबंधित समाचार

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!