भ्रष्टाचार के खिलाफ ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. शाह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उनके स्मार्ट सिटी क्षेत्र स्थित निजी निवास पर की गई, जिससे विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
भुगतान जारी करने के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020-21 में जल जीवन मिशन के तहत रीवा की आरजीए कंस्ट्रक्शन कंपनी को पाइपलाइन बिछाने, घर-घर नल कनेक्शन देने और अन्य कार्यों का ठेका दिया गया था। कार्य पूरा होने के बावजूद कंपनी का अंतिम भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट और एफडीआर की राशि लंबित थी।
कंपनी प्रतिनिधि रामाश्रय यादव ने शिकायत में बताया कि करीब 14 लाख रुपए की अंतिम देयक राशि, 7 लाख रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट और लगभग 4 लाख रुपए की एफडीआर राशि जारी करने के बदले ए.के. शाह ने 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।
पहले ले चुके थे डेढ़ लाख रुपए
शिकायत के मुताबिक, मांग की गई रिश्वत में से 1.50 लाख रुपए पहले ही लिए जा चुके थे। शेष रकम के रूप में 30 हजार रुपए लेने के लिए आरोपी अधिकारी ने शुक्रवार को आवेदक को अपने निवास पर बुलाया था। इसकी सूचना मिलने पर ईओडब्ल्यू रीवा ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की और मौके पर टीम तैनात कर दी।
रिश्वत लेते ही दबोचा
जैसे ही ए.के. शाह ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार की, ईओडब्ल्यू टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में
ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस पूरे प्रकरण में किसी अन्य अधिकारी, कर्मचारी या बिचौलिए की भूमिका तो नहीं थी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!