नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 80 पुलिसकर्मियों ने मारा छापा; भारी मात्रा में स्मैक-एमडी ड्रग्स जब्त, दो सगे भाई गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आगर पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में 80 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दबिश देकर दो सगे भाइयों शाहिर खान (46) और मुनव्वर खान उर्फ राजा (40) को गिरफ्तार किया है।
5 करोड़ रुपए कीमत का नशा किया जब्त
दोनों लंबे समय से स्मैक और एमडी ड्रग्स बनाने व तस्करी के अवैध धंधे में शामिल थे।पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की स्मैक, एमडी ड्रग्स और ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त किए हैं।
24 घंटे की सटीक प्लानिंग
एसपी विनोद सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने आमला क्षेत्र से सुसनेर निवासी फैजान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 33 लाख रुपए कीमत की 330 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशीले पदार्थों की सप्लाई राजस्थान के झालावाड़ जिले से हो रही है। इसके बाद मंगलवार रात कोतवाली टीआई शशि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान के थाना डग क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव पहुंची।
दोनों आरोपियों को दबोच लिया
आरोपी ताहिर के घर पर बाहर से ताला लगा था, लेकिन जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो परिजन केमिकल छिपाने की कोशिश कर रहे थे। मौके से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में राजस्थान पुलिस का भी सहयोग रहा।
सोशल मीडिया से होती थी सप्लाई
जांच में सामने आया है कि यह सिर्फ दो लोगों का नेटवर्क नहीं, बल्कि एक बड़ा और संगठित सिंथेटिक ड्रग्स सिंडिकेट है। इसके तार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लेकर रसूखदार लोगों तक जुड़े हुए हैं।
देश के कई बड़े शहरों में कर रहे थे सप्लाई
एडीजी उमेश जोगा ने बताया कि कुछ जिलों में नारकोटिक्स गतिविधियां असामान्य पाई गई थीं। गहराई से जांच करने पर पता चला कि यह गिरोह मुंबई समेत देश के कई बड़े शहरों में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।
रतलाम और झालावाड़ में सामने आई ड्रग्स फैक्ट्रियां इसी नेटवर्क का हिस्सा हैं। ड्रग्स से कमाए गए पैसे से महंगे वकील तक हायर किए जाते थे।
ड्रग्स फैक्ट्री से बरामद सामग्री की पूरी सूची
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और खतरनाक सामान जब्त किया है, जिसमें 1 किलो स्मैक, 2 किलो एमडी ड्रग्स, 2 किलो क्रिस्टलनुमा केमिकल (कैटामाइन), 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, 5 किलो सोडियम कार्बोनेट, 7 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एमडी ड्रग्स बनाने की मशीन, 2 ड्रम, 7 मोबाइल फोन, एक ही नंबर की 2 हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 1 भरमार बंदूक, 1 एयरगन शामिल हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!