खबर
Top News

बड़ी साजिश का खुलासा: जुलूस में बांटे जहरीले कैप्सूल; हजारों जब्त, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
बड़ी साजिश का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने फैयाज प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना टल गई।

11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार, आरोपी भायखला स्थित रे रोड के पास आशूरा जुलूस में शामिल लोगों को कथित रूप से कैप्सूल बांट रहा था।

उसने इन्हें इम्यूनिटी बूस्टर और दर्द निवारक दवा बताकर लोगों को देने की कोशिश की। इन कैप्सूल का सेवन करने के बाद करीब 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड होने का दावा
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड होने की आशंका है। यह चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होने वाला अत्यंत विषैला रासायनिक पदार्थ माना जाता है। जब्त किए गए कैप्सूलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

14,900 कैप्सूल जब्त, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14,900 कैप्सूल बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने 30,000 खाली कैप्सूल और बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ का ऑर्डर भी दिया था। इन तथ्यों की जांच की जा रही है।

महिला वॉलंटियर्स की सतर्कता से खुला मामला
पुलिस के अनुसार, जुलूस में तैनात तीन महिला वॉलंटियर्स को आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने कैप्सूल की जांच की, संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी और लाउडस्पीकर से लोगों को कैप्सूल न लेने की चेतावनी भी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस कर रही है सभी पहलुओं की जांच
जांच एजेंसियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की मंशा से जुड़े कुछ दावे किए हैं। हालांकि, पुलिस इन बयानों का सत्यापन कर रही है और अभी तक इन्हें आधिकारिक रूप से अंतिम निष्कर्ष नहीं माना गया है। मामले में किसी संभावित साजिश, सहयोगियों और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

जिंक फॉस्फाइड क्यों है खतरनाक?
जिंक फॉस्फाइड एक अत्यंत विषैला रासायनिक यौगिक है, जिसका उपयोग आमतौर पर कृंतकनाशक (रैट पॉइजन) के रूप में किया जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इसके शरीर में पहुंचने पर यह जहरीली गैस उत्पन्न कर सकता है, जिससे हृदय, फेफड़े, लीवर, किडनी और अन्य अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तत्काल चिकित्सकीय उपचार आवश्यक होता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!